Amazon and Walmart tried to beat each other in retail sector jagran special - CREATIVE NEWS

CREATIVE NEWS

Latest And Breaking News On English Hindi. Explore English Hindi Profile At Times Of India For Photos, Videos And Latest News Of English Hindi. Also Find News, Photos And Videos On English Hindi.Find English Hindi Latest News, Videos & Pictures On English Hindi And See Latest Updates, News, Information From . https://thinkrht.blogspot.in Explore More On English Hindi.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, May 4, 2018

Amazon and Walmart tried to beat each other in retail sector jagran special

[ad_1]




Publish Date:Sat, 05 May 2018 11:35 AM (IST)



नई दिल्ली। अमेजॉन और वॉलमार्ट की प्रतिद्वंद्विता काफी पुरानी है। दोनों ही कंपनियां घरेलू बाजार अमेरिका में पिछले दो दशकों से एक-दूसरे का मुकाबला कर रही हैं। हालांकि वॉलमार्ट दुनिया की सबसे बड़ी रिटेलर कंपनी बनी हुई है, लेकिन वह ऑनलाइन रिटेल बाजार में इस सफलता को दोहराने की कोशिश में लगी हुई है जहां पिछले कुछ वर्षो से अमेजॉन एकछत्र राज कर रही है। पिछले वित्त वर्ष वॉलमार्ट का कुल राजस्व 500 अरब डॉलर था, जबकि अमेजॉन की कुल बिक्री 177.9 अरब डॉलर रही। वॉलमार्ट की शुद्ध आय 20 अरब डॉलर से अधिक रही, जबकि अमेजॉन की शुद्ध आय तीन अरब डॉलर के स्तर पर थी। फिर भी 680 अरब डॉलर से अधिक बाजार पूंजीकरण के साथ अमेजॉन आज बाजार पूंजीकरण के मामले में दुनिया की शीर्ष पांच कंपनियों में अपनी जगह बना चुकी है।


एप्पल के बाद दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी 


दरअसल इसी वर्ष यह अमेरिकी ई-कॉमर्स दिग्गज कुछ दिनों के लिए टेक्नोलॉजी कंपनी एप्पल के बाद दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई थी। विश्लेषकों का कहना है कि अमेजॉन जल्द ही एक लाख करोड़ डॉलर बाजार पूंजीकरण के साथ एप्पल को पछाड़कर दुनिया की नंबर एक कंपनी बन जाएगी। दूसरी तरफ वॉलमार्ट का बाजार पूंजीकरण करीब 250 अरब डॉलर है जो अमेजॉन से काफी कम है। अमेरिकी शेयर बाजार वॉलमार्ट के मुकाबले अमेजॉन को इसलिए पसंद कर रहे हैं, क्योंकि उसमें उन्हें मजबूत वृद्धि की संभावना नजर आ रही है। 12017 में अमेरिका में हुई कुल रिटेल बिक्री में ई-कॉमर्स की हिस्सेदारी 13 फीसद थी, जबकि कुल वृद्धि में इस क्षेत्र का हिस्सा करीब 49 फीसद था और इसका श्रेय काफी हद तक अमेजॉन को जाता है। पिछले वर्ष अमेरिका में ई-कॉमर्स की वृद्धि दर करीब 16 फीसद रही।



ऑनलाइन रिटेल बाजार में अमेजॉन की हिस्सेदारी 


ई-कॉमर्स बिजनेस इंटेलिजेंस फर्म इंटरनेट रिटेलर के मुताबिक 2017 में अमेरिकी ऑनलाइन रिटेल बाजार में अमेजॉन की हिस्सेदारी करीब 70 फीसद रही, जबकि कुल रिटेल बाजार में हुई 127 अरब डॉलर की वृद्धि में अमेजॉन का 35 फीसद हिस्सा है। वॉलमार्ट ने ई-कॉमर्स क्षेत्र में अपने पैर पसारने के लिए पिछले कुछ वर्षो में काफी खर्च किया है। 2016 में ही कंपनी ने अमेजॉन की प्रतिद्वंद्वी जेट डॉट कॉम का अधिग्रहण करने में 3.3 अरब डॉलर खर्च किए। पिछले वित्त वर्ष में वॉलमार्ट की ई-कॉमर्स बिक्री 44 फीसद वृद्धि के साथ 11.5 अरब डॉलर रही। हालांकि पिछली तिमाही में यह दर महज 23 फीसद रही जो अमेजॉन की तुलना में काफी कम है।


अमेरिकी कंपनियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी ई-कॉमर्स में सिक्का जमा चुकी 'Flipcart'



By Kamal Verma




[ad_2]

Source link

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages