Body Of A 50 Year-old Rickshaw Puller, Accused Of Raping A Minor Girl In Andhra - 9 साल की बच्ची का रेप करने के बाद आरोपी ने की आत्महत्या - CREATIVE NEWS

CREATIVE NEWS

Latest And Breaking News On English Hindi. Explore English Hindi Profile At Times Of India For Photos, Videos And Latest News Of English Hindi. Also Find News, Photos And Videos On English Hindi.Find English Hindi Latest News, Videos & Pictures On English Hindi And See Latest Updates, News, Information From . https://thinkrht.blogspot.in Explore More On English Hindi.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, May 4, 2018

Body Of A 50 Year-old Rickshaw Puller, Accused Of Raping A Minor Girl In Andhra - 9 साल की बच्ची का रेप करने के बाद आरोपी ने की आत्महत्या

[ad_1]






क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 04 May 2018 07:28 PM IST





रेप



रेप
- फोटो : self







ख़बर सुनें






आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में एक 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद आरोपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपने एक दोस्त को घटना के बारे में बताने के बाद आत्महत्या कर ली। आरोपी ने बच्ची के साथ रेप के बाद खेद व्यक्त किया था। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है। 


इससे पहले पुलिस ने गुंटूर सहित पास के इलाकों में आरोपी की तलाश में झीलों, तालाबों और कृष्णा नदी पर ड्रोन तैनात किए थे। पुलिस ने बताया हमें जानकारी मिली थी कि 50 वर्षीय आरोपी सुब्बाया ने गांव के अपने एक दोस्त को बुलाया है। सुब्बया ने गुरुवार दोपहर अपने दोस्त से कहा कि वह आत्मसमर्पण करने के बजाय आत्महत्या करेगा। आईजी गोपाल राव ने कहा कि हमने नदी और उसके पास की झीलों में आरोपी को पकड़ने के लिए दर्जनों नावों को तैनात किया था।

बता दें कि घटना के बाद इलाके में विरोध उत्पन्न हो गया था। सैकड़ों लोगों ने सड़क जाम करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग के लिए पुलिस स्टेशन का घेराव किया। साथ ही क्षेत्र में एक बंद का ऐलान भी किया। आरोपी सुब्बया पिछले कई वर्षों से दचेपल्ली में अकेला रह रहा था। उसकी परिवार से अनबन चल रही थी। घटना के बाद टिन की छत वाले घर को लोगों ने बुरी तरह से तोड़ दिया। आरोपी सुब्बया पेशे से रिक्शाचालक था। उसने लड़की को चॉकलेट और स्नैक्स देने का वादा किया और गांव के बाहरी इलाके में ले गया। जहां उसने बच्ची से रेप किया।   

रेप के बाद जब बच्ची घर आयी तो उसका खून बह रहा था, पूछने पर लड़की ने अपनी मां को पूरी घटना के बारे में बताया। जिसके बाद बच्ची को गुंटूर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। राज्य के मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू ने पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपए देने की घोषणा की है। 





[ad_2]

Source link

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages