Gandhi Nagar Railways Station Is Third Most Beautiful Station In India No.1 Is Chandrapur - महाराष्ट्र में हैं देश के दो सबसे सुंदर रेलवे स्टेशन, गुजरात का गांधीधाम तीसरे नंबर पर - CREATIVE NEWS

CREATIVE NEWS

Latest And Breaking News On English Hindi. Explore English Hindi Profile At Times Of India For Photos, Videos And Latest News Of English Hindi. Also Find News, Photos And Videos On English Hindi.Find English Hindi Latest News, Videos & Pictures On English Hindi And See Latest Updates, News, Information From . https://thinkrht.blogspot.in Explore More On English Hindi.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, May 3, 2018

Gandhi Nagar Railways Station Is Third Most Beautiful Station In India No.1 Is Chandrapur - महाराष्ट्र में हैं देश के दो सबसे सुंदर रेलवे स्टेशन, गुजरात का गांधीधाम तीसरे नंबर पर

[ad_1]






न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 03 May 2018 12:28 PM IST





चंद्रपुर रेलवे स्टेशन, महाराष्ट्र



चंद्रपुर रेलवे स्टेशन, महाराष्ट्र







ख़बर सुनें






इन दिनों देश में कौन सबसे सुंदर राज्य, कौन सबसे साफ सुथरा शहर इसे लेकर होड़ लगी हुई है। ऐसी प्रतियोगिताएं राज्य को सुंदर बनाने और साफ सुथरा रखने में अहम योगदान दे रहीं है। रेलवे अपनी लेट-लतीफी और गंदगी को लेकर काफी बदनाम रहा है। ऐसे में रेलवे के लिए खुशखबरी है।


पिछले दिनों सबसे खूबसूरत रेलवे स्टेशन को लेकर कराए गए सर्वे में महाराष्ट्र के बल्लारशाह और चंद्रपुर रेलवे स्टेशनों को रेलवे की स्टेशन सौंदर्यीकरण प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया है। रेल मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने इन दोनों स्टेशनों का पर ताडोदा राष्ट्रीय उद्यान और स्थानीय आदिवासी कला के आधार पर पेंटिंग, मूर्तियों और भित्ति चित्र लगाकर सौंदर्यीकरण किया था।

मध्य रेलवे के मुख्य प्रवक्ता सुनील उदासी ने कहा कि इस प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर बिहार का मधुबनी स्टेशन रहा। स्थानीय कलाकारों ने पूरे स्टेशन का स्थानीय मधुबनी पेंटिंग से सौंदर्यीकरण किया है। पिछले दिनों मधुबनी के कलाकारों द्वारा बनाई गई पेंटिंग का एक वीडियो काफी पॉपुलर हो रहा था जिसमें पूरे रेलवे स्टेशन को वहां के स्थानीय और वर्ल्ड क्लास कलाकारों ने पूरे स्टेशन को नया रंग रूप दिया।वहीं तमिलनाडु के मदुरई स्टेशन को भी दूसरा स्थान मिला। 

तीसरा पुरस्कार संयुक्त रूप से गुजरात के गांधीधाम, राजस्थान के कोटा और तेलंगाना के सिकंदराबाद स्टेशनों को मिला। कोटा स्टेशन पर कोटा-बूँदी परम्परा की पेंटिंग बनाई गई है, जो कि राजस्थान के राजसी इतिहास की याद दिलाती है। इस पेंटिंग में शिकार से लेकर कोर्ट रूम गतिविधियों के साथ-साथ शाही जुलूस इत्यादि को भी सुंदरता से उकेरा गया है।

पहले स्थान पर रहे विजेता को 10 लाख रुपये, दूसरे स्थान पर रहे विजेता को पांच लाख रुपये और तीसरे स्थान पर रहे विजेता को तीन लाख रुपये पुरस्कार में दिए जाएंगे। प्रतियोगिता हेतु 11 क्षेत्रीय रेलवे से 62 स्टेशनों के नामांकन आये थे।





[ad_2]

Source link

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages