Kolkata Knight Riders Vs Chennai Super Kings Ipl 2018 Match 33 At Kolkata - Kkrvcsk Live: नरेन ने दिया Csk को चौथा झटका, रायडू 21 रन बनाकर आउट - CREATIVE NEWS

CREATIVE NEWS

Latest And Breaking News On English Hindi. Explore English Hindi Profile At Times Of India For Photos, Videos And Latest News Of English Hindi. Also Find News, Photos And Videos On English Hindi.Find English Hindi Latest News, Videos & Pictures On English Hindi And See Latest Updates, News, Information From . https://thinkrht.blogspot.in Explore More On English Hindi.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, May 3, 2018

Kolkata Knight Riders Vs Chennai Super Kings Ipl 2018 Match 33 At Kolkata - Kkrvcsk Live: नरेन ने दिया Csk को चौथा झटका, रायडू 21 रन बनाकर आउट

[ad_1]

चेन्नई सुपरकिंग्स ने गुरुवार को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ आईपीएल 2018 के 33वें मुकाबले में तेज शुरुआत की है। कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में सीएसके ने खबर लिखे जाने तक 15 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 109 रन बना लिए हैं। एमएस धोनी 4* और रविन्द्र जडेजा 1* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी शेन वॉटसन और फाफ डु प्लेसिस की जोड़ी ने चेन्नई को तेज शुरुआत दिलाई, लेकिन छठे ओवर की पहली गेंद पर पीयूष चावल ने फाफ को क्लीन बोल्ड कर दिया। उन्होंने 15 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से तेज 15 रन बनाए। पहले विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों के बीच 48 रन की साझेदारी हुई। 

यहां से वॉटसन और रौना की जोड़ी ने पारी को संभाला और चेन्नई को स्कोर को 91 रन तक ले ही गया था कि सुनिल नरेन ने वॉटसन को शिवम मावी के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। वह 25 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 36 रन की शानदार पारी खेली। दूसरे विकेट के लिए रैना और वॉटसन के बीच 43 रन की साझेदारी हुई। वहीं, 12वें ओवर की चौथा गेंद में कुलदीप यादव ने सुरेश रैना (31) को जॉनसन के हाथों कैच आउट कराया। 14.4 ओवर में सुनिल नरेन ने चेन्नई को चौथा झटका दिया। नरेन ने अंबाती रायडू को होल्ड किया। वह 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 

इससे पहले कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने गुरुवार को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ आईपीएल 2018 के 33वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स ने अपनी टीमों एक बदलाव किया है। केकेआर ने नितीश राणा की जगह रिंकु सिंह को शामिल किया है। वहीं, चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। 

विजय रथ पर सवार महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सपुरकिंग्स आज कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मैदान में जब उतरेगी तो उसका लक्ष्य अपनी जीत का सिलसिला जारी रखने का होगा। वहीं, दो साल बाद वापसी करने वाली चेन्नई की टीम आठ मैचों में से छह जीतकर शानदार फॉर्म में है, जबकि दिनेश कार्तिक की अगुआई वाली कोलकाता इतने ही मैचों में चार जीते हैं। 

टीमें इस प्रकार हैंः-

चेन्नई सुपरकिंग्स- शेन वॉटसन, फाफ डु प्लेसिस, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), रविन्द्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, हरभजन सिंह, कर्ण शर्मा, लुंगी एन्गिडी और केएम आसिफ।

कोलकाता नाइट राइडर्स- क्रिस लिन, सुनिल नरेन, रॉबिन उथप्पा, रिंकु सिंह, दिनेश कार्तिक (कप्तान/विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, शुभमन गिल, मिचेल जॉनसन, पीयूष चावला, शिवम मावी और कुलदीप यादव।



[ad_2]

Source link

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages