Rahul Attack Attacks Narendra Modi On 5 Minute News And Updats - CREATIVE NEWS

CREATIVE NEWS

Latest And Breaking News On English Hindi. Explore English Hindi Profile At Times Of India For Photos, Videos And Latest News Of English Hindi. Also Find News, Photos And Videos On English Hindi.Find English Hindi Latest News, Videos & Pictures On English Hindi And See Latest Updates, News, Information From . https://thinkrht.blogspot.in Explore More On English Hindi.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, May 5, 2018

Rahul Attack Attacks Narendra Modi On 5 Minute News And Updats

[ad_1]

नई दिल्ली. कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राहुल गांधी नरेंद्र मोदी पर हमला करना नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने शनिवार को रेड्डी ब्रदर्स को टिकट देने पर सवाल उठाया। उन्होंने बाकायदा एक वीडियो जारी कर मोदी से करीब 3 सवाल पूछे। उन्होंने राज्य में बीजेपी के मुख्यमंत्री कैंडिडेट येदियुरप्पा को भी करप्शन के आरोपों पर घेरा। इससे पहले 1 मई को मोदी ने राहुल गांधी को बिना कागज देखे 15 मिनट भाषण देने और 5 बार विश्वेश्वरैया बोलने की चुनौती दी थी। इस नए हमले को राहुल का जवाब माना जा रहा है।

मोदीजी आप बोलते बहुत हैं, लेकिन करते नहीं है
- राहुल गांधी ने शनिवार को ट्वीट में लिखा- "प्रिय मोदीजी आप बोलते बहुत हैं, लेकिन समस्या ये है कि आपके काम आपके शब्दों से मेल नहीं खाते।"
- उन्होंने अपने ट्वीट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया और लिखा कि इसे आप 'कर्नाटक का मोस्टवांटेड' सीरियल की तरह देख सकते हैं।

- यह वीडियो 1 मिनट 20 सेकंड है।

3 सवाल पूछे,आरोप भी लगाए

- क्या आप रेड्डी ब्रदर्स गैंग को 8 टिकट देने पर 5 मिनट बोलेंगे?
- ऐसे शख्स (येदियुरप्पा) को मुख्यमंत्री बनाएंगे जिस पर 23 केस दर्ज है?
- क्या आप टिकट दिए गए उन 11 नेताओं पर बोलेंगे जिन पर करप्शन के आरोप हैं?
- वीडियो में इन सभी नेताओं के आरोप और केस के बारे में जानकारी दी गई है।

क्या था 15 मिनट बोलने देने का मामला

- राहुल गांधी ने अमेठी दौरे और दिल्ली में संविधान बचाओ रैली में कहा था- "हमें संसद में बोलने नहीं दिया जाता है, अगर मैं 15 मिनट संसद में भाषण दूं तो प्रधानमंत्री हमारे सामने खड़े नहीं हो पाएंगे।"

- मोदी ने 1 मई को चामराजनगर में रैली में जवाब दिया। उन्होंने कहा- "लोकतंत्र में हम नेता और नागरिकों की बातों को गंभीरता से लिया जाता है। कांग्रेस अध्यक्ष ने हाल ही में मुझे एक चुनौती। उन्होंने कहा कि अगर मैं संसद में 15 मिनट भी बोलूंगा तो मोदी जी बैठ नहीं पाएंगे। वे 15 मिनट बोलेंगे, ये भी एक बड़ी बात है और मैं बैठ नहीं पाऊंगा। कांग्रेस अध्यक्ष जी आप नामदार हैं और हम कामदार हैं। हम तो अच्छे कपड़े भी नहीं पहन सकते, आपके सामने कैसे बैठेंगे। हम लोगों ने नामदारों के जुल्म झेले हैं और आज इस ताकत को बढ़ाते चले जा रहे हैं।"

- ''मोदी जी को छोड़ो। मैं आपसे कहता हूं कि आप कर्नाटक के चुनाव प्रचार में 15 मिनट बगैर कागज हाथ में लिए हिंदी, अंग्रेजी या अपनी मां की मातृभाषा में बोल के दिखा दीजिए।"
- "एक बात और इस 15 मिनट के भाषण में 5 बार श्रीमान विश्वेश्वरैया का नाम ले लेना। कर्नाटक की जनता तय कर लेगी, उन्हें क्या करना है।''
- बता दें कि पिछले दिनों राहुल गांधी एक रैली में कर्नाटक की महान हस्ती मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का नाम ठीक से नहीं ले पाए थे। बाद में यह वीडियो काफी वायरल हुआ था।



[ad_2]

Source link

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages