सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘भारत’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. इस फिल्म का ट्रेलर अब बस कुछ ही दिनों में रिलीज होने वाला है. जिसका फैंस को भी बेसब्री से इंतजार है. कुछ दिनों पहले ही फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया था. लेकिन अब अली अब्बास जफर ने ये खुलासा कर दिया है कि ट्रेलर आखिर किस दिन आने वाला है. इस दिन आएगा फिल्म का ट्रेलर सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ अभी पोस्ट प्रोडक्शन फेज में है. हाल ही में फिल्म की शूटिंग खत्म हुई थी. अब इस फिल्म के ट्रेलर को जल्द से जल्द रिलीज करने की तैयारी की जा रही है. फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर ने ट्वीट कर बताया है कि आखिर किस दिन फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने वाला है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘जी हां, फिल्म ‘भारत’ के ट्रेलर की तारीख लॉक हो चुकी है. हम पोस्ट प्रोडक्शन के आखिरी चरण में हैं. ये अप्रैल के तीसरे हफ्ते में जारी होगा. ये एक बहुत ही स्पेशल फिल्म है. हम नर्वस, चिंतित और उत्साहित हैं. भगवान् हमें आशीष दें.’ Yes the trailer of @Bharat_TheFilm is locked , we are into final stages of post production , it will come out in 3rd week of April . This one is a very special film , Nervous , anxious & excited . May god bless us all . — ali abbas zafar (@aliabbaszafar) March 24, 2019 ईद के मौके पर होगी रिलीज आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, सलमान की ये फिल्म इसी साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. इस फिल्म में एक बार फिर से कैटरीना कैफ उनके अपोजिट नजर आने वाली हैं. साथ ही इस फिल्म में कई सारे दिग्गज कलाकार भी नजर आएंगे.
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2TTmJ5L
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Tuesday, March 26, 2019
Home
latest
Latest News अभी अभी Firstpost Hindi
Bharat: अब इस दिन रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर, अली अब्बास जफर ने किया खुलासा
Bharat: अब इस दिन रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर, अली अब्बास जफर ने किया खुलासा
Tags
# latest
# Latest News अभी अभी Firstpost Hindi
Share This
About Unknown
Latest News अभी अभी Firstpost Hindi
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
ABOUT ROHIT KUMAR
Hello Friends, Welcome to our technology blog “think creative“. This is ROHIT KUMAR a professional Blogger, Youtuber, Digital Marketer & Entrepreneur. I love doing work which makes me happy, that’s why i love blogging and Youtubing. You will love exploring educational stuff on our blog.
All the best, Start building your dreams from “NOW”.
No comments:
Post a Comment