‘बॉस- बाप ऑफ स्‍पेशल सर्विसेज’ में नजर आयेंगे दलजीत कौर और महेश शेट्टी - CREATIVE NEWS

CREATIVE NEWS

Latest And Breaking News On English Hindi. Explore English Hindi Profile At Times Of India For Photos, Videos And Latest News Of English Hindi. Also Find News, Photos And Videos On English Hindi.Find English Hindi Latest News, Videos & Pictures On English Hindi And See Latest Updates, News, Information From . https://thinkrht.blogspot.in Explore More On English Hindi.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, March 26, 2019

‘बॉस- बाप ऑफ स्‍पेशल सर्विसेज’ में नजर आयेंगे दलजीत कौर और महेश शेट्टी

ऑल्‍ट बालाजी जल्‍द ही एक नया मिस्‍ट्री थ्रिलर शो ‘बॉस- बाप ऑफ स्‍पेशल सर्विसेज’ लेकर आ रहा है. इसमें दो और प्रतिभाशाली कलाकारों को शामिल किया गया है. बेहद प्रतिभाशाली दलजीत कौर और महेश शेट्टी को इस वेब सीरीज में बेहद महत्‍वपूर्ण भूमिकाएं निभाने के लिये शामिल किया गया है. अपने दिलकश अभिनय के साथ, दलजीत ने इस इंडस्‍ट्री में अपनी एक जगह बनायी है और अब वह टेलीविजन के एंग्री यंग मैन महेश शेट्टी के साथ वेब की दुनिया में कदम रख रही हैं. महेश शिमला में चीफ कमिशनर ऑफ पुलिस रावत, की भूमिका निभाते नजर आयेंगे, वहीं दलजीत चीफ की पत्‍नी की भूमिका में नजर आयेंगी। वह ईमानदार और अनुशासन का पालन करने वाला पुलिस अधिकारी है, जिसका ताल्‍लुक कानून के रास्‍ते पर चलने वाले पुलिस अधिकारियों के बेहतरीन परिवार से है. इस वेब सीरीज में चीफ की पत्‍नी की भूमिका निभा रहीं, दलजीत ने कहा, ‘‘मैंने अभी-अभी बालाजी का एक शो खत्‍म किया है और ऑल्‍ट बालाजी के शो के लिये शामिल होना घर लौटने जैसा है. इस सीरीज में शामिल करने और मैं यह किरदार निभा सकती हूं, उस पर भरोसा करने के लिये एकता मैम का जितना शुक्रिया करूं कम है. आपके कॅरियर में एक ऐसा मुकाम आता है जब आप कुछ बड़ा करना चाहते हैं, जहां तक कंटेंट की बात है यह किरदार मुझे एक अलग ही स्‍तर पर लेकर जायेगा. हम लोग शिमला में शूटिंग कर रहे हैं और यह मेरी पहली ट्रिप होने वाली है. वेब पर जिस तरह का कंटेंट तैयार किया जा रहा है और उसे प्रमोट किया जा रहा है, वह कमाल का है।. इस क्षेत्र में मैं अपने डेब्‍यू के लिये वाकई बेहद उत्‍साहित हूं और मुझे इस नये सफर को शुरू करने का बेसब्री से इंतजार है.’’ चीफ की भूमिका निभा रहे, महेश शेट्टी ने कहा, ‘‘मैं बहुत ही उत्‍साहित हूं और इस शो के लॉन्‍च होने का इंतजार कर रहा हूं. यह एक कमाल की सीरीज है, जोकि पहेलियों से भरी हुई है. मुझे अपना किरदार अच्‍छा लग रहा है और मैंने अपना बेहतरीन दिया है. ऑल्‍ट बालाजी ने वेब-सीरीज को एक नये स्‍तर पर पहुंचा दिया है और मुझे इसका हिस्‍सा बनने की खुशी है.’’ ‘बॉस’ एक मिस्‍ट्री थ्रिलर है, जोकि जालसाज़ की कहानी है. वह उत्‍तर भारत के क्षेत्र में अपना धंधा चला रहा है, और बड़ी ही अजीबोगरीब स्थिति में उसकी मुलाकात एक पुलिसा अधिकारी से होती है. दलजीत कौर और महेश शेट्टी जैसे प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ, यह सीरीज निश्चित तौर पर दर्शकों को इससे बांधे रखेगी. ‘बॉस’ में दिलों की धड़कन करण सिंग ग्रोवर और खूबसूरत अभिनेत्री सागारिका घाटगे भी लीड भूमिकाओं में नजर आएंगे. आप शो की पहली झलक यहां देख सकते हैं-https://youtu.be/blrOHAsfynY

from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://ift.tt/2HSGSBQ

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages