कलर्स टीवी के पॉपुलर रहे शो 'उतरन' के जरिए पूरे देश में छा जाने वाली टीना दत्ता आजकल एंड टीवी के शो 'डायन' में मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं. टीना ने हाल ही में इस शो की शूटिंग के दौरान अपने साथ हुए एक चौंकाने वाली घटना का खुलासा कर सुर्खियां बना दी थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक टीना ने शो के हीरो मोहित मल्होत्रा पर शूटिंग के दौरान उन्हें गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया था. कहा गया कि मोहित ने एक इंटीमेट सीन को शूट किए जाने के दौरान टीना को गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी. ये खबर तब आग की तरह फैलने लगी जब सेट पर टीना को रोते हुए देखा गया. जबकि मोहित ने इस मामले में अपना बचाव करते हुए कहा था कि, 'वह मेरी अच्छी दोस्त है और हम एक अच्छा रिश्ता साझा करते है.' लेकिन अब टीना-मोहित के बीच विवाद सुलझ जाने की खबर है. आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक एक इंटरव्यू में टीना दत्ता ने कहा कि उनके और मोहित के बीच अब विवाद खत्म हो गया है. टीना ने कहा, "मोहित और मैंने मतभेदों को सुलझा लिया है. हमने नई शुरूआत करने का फैसला किया है. मुझे उनके साथ काम करने में कोई दिक्कत नहीं है. हमारी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री शो के लिए काम करती है और हम शो की बेहतरी के लिए प्रोफेशनल माहौल बनाए रखना चाहते हैं." टीना ने आगे कहा, "मुझे खुशी है कि दर्शक शो (डायन) को पसंद कर रहे हैं. मुझे विश्वास है कि इस नई शुरुआत को सभी सराहेंगे और कोई अटकलें नहीं लगेंगी." View this post on Instagram A post shared by AndTV (@andtvunofficial) on Feb 9, 2019 at 8:16pm PST
from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://ift.tt/2tXs1Oa
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Monday, March 11, 2019
Home
Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi
social viral
को-स्टार पर लगाया था टीना दत्ता ने गलत तरीके से छूने का आरोप, अब हुई सुलह
को-स्टार पर लगाया था टीना दत्ता ने गलत तरीके से छूने का आरोप, अब हुई सुलह
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
ABOUT ROHIT KUMAR
Hello Friends, Welcome to our technology blog “think creative“. This is ROHIT KUMAR a professional Blogger, Youtuber, Digital Marketer & Entrepreneur. I love doing work which makes me happy, that’s why i love blogging and Youtubing. You will love exploring educational stuff on our blog.
All the best, Start building your dreams from “NOW”.
No comments:
Post a Comment