टीवी के पॉपुलर स्टार शरद मल्होत्रा ने हाल ही में शादी के बंधन में बंधने का फैसला ले लिया है. शरद मल्होत्रा इस साल दिल्ली की डिजाइनर रिप्सी भाटिया से सात फेरे लेंगे. बताया जा रहा है कि ये शादी अप्रैल के महीने में होने वाली है. ये भी बताया जा रहा है कि शरद और रिप्सी की पहली मुलाकात एक फंक्शन में हुई थी और पहली ही मुलकात में शरद को रिप्सी भा गई थी. शरद मल्होत्रा की शादी पर स्पॉटबॉय.कॉम ने उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड पूजा बिष्ट से बात की तो उन्होंने कहा कि “मुझे इस बारे में बात नहीं करना है. मैंने अपना काफी समय शरद पर बर्बाद कर दिया, अब और नहीं करना चाहती.” जिसके बाद एक्ट्रेस ने फोन रख दिया. इससे पहले पूजा ने बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में खुलासा किया था कि- '6 महीने पहले शरद ने अजीब बर्ताव करना शुरू कर दिया था. वो अचानक से मुझसे कटा कटा सा रहने लगा था. पहले मुझे लगा कि काम के तनाव की वजह से वो ऐसा कर रहा है. मुझे उसने इस बात की भनक तक नहीं लगने दी कि वो रिश्ता खत्म करने की प्लानिंग कर रहा है. दो महीने पहले मुझे ये भी पता चला कि वो किसी और लड़की से भी मिल रहा है'. दूसरी लड़की के लिए दिया शरद ने पूजा को धोखा पूजा ने ये भी इशारा किया कि शरद का दूसरी लड़की के साथ अफेयर शुरू हो गया था. पूजा ने आगे कहा- शरद ने मुझे कहा कि मेरे मैनेजर ने उस लड़की के साथ मीटिंग फिक्स की है, लेकिन असल में दोनों इंस्टाग्राम पर मिले थे.इन सब बातों के बावजूद भी मुझे शक नहीं हुआ. मैंने कभी उसके काम में दखल नहीं दिया था तो मुझसे झूठ बोलने का कोई मतलब नहीं था'. शरद ने मां ज्योतिषी और ज्योतिषी के कहने पर किया ब्रेकअप? पूजा ने आगे कहा था कि वो सदमे में हैं. 'ब्रेकअप के दिन उसने मुझसे कहा कि उसे मेरा साथ कोई कनेक्शन फील नहीं होता. उसने यह भी कहा कि दो महीने पहले एक ज्योतिषी ने उससे कहा है कि वो मुझे छोड़ दे क्योंकि उसका मेरे साथ रहना ठीक नहीं है. वो हमारा रिश्ता अपनी मां और ज्योतिषी के कहने पर खत्म करना चाहता था. उसने मुझे दो महीने अंधेरे में रखा'.
from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://ift.tt/2F43rBq
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Tuesday, March 12, 2019
Home
Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi
social viral
एक्स गर्लफ्रेंड पूजा बिष्ट ने शरद मल्होत्रा की शादी पर कह दी बड़ी बात
एक्स गर्लफ्रेंड पूजा बिष्ट ने शरद मल्होत्रा की शादी पर कह दी बड़ी बात
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
ABOUT ROHIT KUMAR
Hello Friends, Welcome to our technology blog “think creative“. This is ROHIT KUMAR a professional Blogger, Youtuber, Digital Marketer & Entrepreneur. I love doing work which makes me happy, that’s why i love blogging and Youtubing. You will love exploring educational stuff on our blog.
All the best, Start building your dreams from “NOW”.
No comments:
Post a Comment