Kasautii Zindagii Kay 2 : 'कोमोलिका' हिना खान ने छोड़ा शो, इस एक्ट्रेस की हुई एंट्री - CREATIVE NEWS

CREATIVE NEWS

Latest And Breaking News On English Hindi. Explore English Hindi Profile At Times Of India For Photos, Videos And Latest News Of English Hindi. Also Find News, Photos And Videos On English Hindi.Find English Hindi Latest News, Videos & Pictures On English Hindi And See Latest Updates, News, Information From . https://thinkrht.blogspot.in Explore More On English Hindi.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, March 12, 2019

Kasautii Zindagii Kay 2 : 'कोमोलिका' हिना खान ने छोड़ा शो, इस एक्ट्रेस की हुई एंट्री

एकता कपूर के सीरियल कसौटी जिंदगी के 2 में इन दिनों कई इंट्रेस्टिंग तब्सित देखने को मिल रहे हैं. हालांकि जिस अंदाज में शो की लॉन्चिंग की गई थी उस हिसाब से शो अब तक कुछ ख़ास कमाल नहीं कर पा रहा है. वहीं शो में कोमोलिका का किरदार निभाने वाली हिना खान के भी शो छोड़ने की खबरें लगातार सामने आ रही थी. कई दिनों से ये चर्चा थी की हिना को शो में चल रहा ट्रैक बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा था. जिस वजह से उन्होंने अब शो से किनारा करने का फैसला लिया है. ये भी बताया गया कि हिना अपनी फिल्मों की शूटिंग की वजह से भी शो को वक्त नहीं दे पा रही हैं. अब आज तक की खबर के मुताबिक ह‍िना खान ने शो छोड़ने का फैसला ले लिया है और अब शो में उनकी जगह इश्क में मरजावां फेम अलीशा पंवर लेने वाली हैं. View this post on Instagram A post shared by Aalisha Panwar (@aalishapanwar157) on Mar 5, 2019 at 9:33am PST ह‍िना खान के शो छोड़ने की वजह उनका बॉलीवुड करियर बताया जा रहा है. ब‍िग बॉस 11 में ह‍िस्सा लेने के बाद ह‍िना को जबरदस्त पॉपुलैर‍िटी मिली. जल्द ह‍िना खान बॉलीवुड के फिल्म में नजर आएंगी. माना जा रहा है कि इसी वजह से ह‍िना खान टीवी इंडस्ट्री को गुडबाय बोलकर बॉलीवुड में व्यस्त होने वाली हैं. बीते द‍िनों ह‍िना खान के फिल्म सेट में शूट‍िंग करते हुए तस्वीरें सामने आई थीं. View this post on Instagram A post shared by Hina Khan (@realhinakhan) on Nov 29, 2018 at 11:34pm PST

from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://ift.tt/2VRbF5t

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages