The Kapil Sharma Show : शो से क्यों गायब हैं चंदन प्रभाकर, जानिये कारण? - CREATIVE NEWS

CREATIVE NEWS

Latest And Breaking News On English Hindi. Explore English Hindi Profile At Times Of India For Photos, Videos And Latest News Of English Hindi. Also Find News, Photos And Videos On English Hindi.Find English Hindi Latest News, Videos & Pictures On English Hindi And See Latest Updates, News, Information From . https://thinkrht.blogspot.in Explore More On English Hindi.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, March 11, 2019

The Kapil Sharma Show : शो से क्यों गायब हैं चंदन प्रभाकर, जानिये कारण?

The Kapil Sharma Show Season 2 एक बार फिर से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है. शो को TRP भी जबरदस्त मिल रही है. शो के हर एपिसोड में कपिल और उनकी टीम के साथ साथ कोई न कोई सेलिब्रिटी भी नजर आता है. लेकिन पिछले दिनों शो में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला जब पुलवामा हमले पर नवजोत सिंह सिद्धू के बयां के बाद, उन्हें शो से हटाने की खबर आई. वहीं अब कपिल के सबसे पुराने दोस्त और शो का महत्वपूर्ण हिस्सा चन्दन प्रभाकर के भी कपिल से नाराज होने की खबरें आ रही हैं. नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक द कपिल शर्मा शो के नए सीजन के शुरुआती एपिसोड में भी देखे गए हैं. हालांकि, पिछले कुछ एपिसोड्स में चंदन प्रभाकर ऐक्शन से गायब हैं, जिसे देखकर लग रहा है कि कपिल और चंदन के बीच कुछ ठीक नहीं लगा रहा है. हाल ही में महाशिवरात्रि के मौके पर चंदन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट लिखकर अपने फॉलोअर्स को शुभकामनाएं दी थीं. चंदन की पोस्ट पर कई फैंस ने पिछले कुछ एपिसोड्स से उनके गायब रहने का कारण पूछते हुए कॉमेंट किया. एक फैन को जवाब देते हुए, चंदन कॉमेंट किया, 'हलो एकता. प्यार के लिए धन्यवाद. मैं जानबूझकर एपिसोड्स को मिस नहीं कर रहा हूं. शायद मेरा कैरक्टर और मेरी ऐक्टिंग से शो को फायदा नहीं हो रहा है, इसलिए वे मुझे एपिसोड में नहीं रख रहे हैं.’ चंदन के कॉमेंट को देखकर ऐसा लगता है कि वह निर्माताओं और उनके करीबी कपिल शर्मा द्वारा दरकिनार कर दिए जाने से वह बिल्कुल भी खुश नहीं हैं. वहीं फैंस शो में चंदन प्रभाकर की वापसी की उम्मीद कर रहे हैं. बता दें कि पुलवामा अटैक पर दिए गए उनके बयान के बाद नवजोत सिंह सिद्धू को कॉमिडी शो द कपिल शर्मा शो से हटा दिया गया है. शो में नवजोत सिंह सिद्धू को अर्चना पूरन सिंह ने रिप्‍लेस किया है.  

from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://ift.tt/2IVYbUG

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages