'सिंधिया को मिस कर रहा, बजरंग दल पर पाबंदी बेमानी' पार्टी लाइन से हटकर बोले दिग्विजय के भाई - CREATIVE NEWS

CREATIVE NEWS

Latest And Breaking News On English Hindi. Explore English Hindi Profile At Times Of India For Photos, Videos And Latest News Of English Hindi. Also Find News, Photos And Videos On English Hindi.Find English Hindi Latest News, Videos & Pictures On English Hindi And See Latest Updates, News, Information From . https://thinkrht.blogspot.in Explore More On English Hindi.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, May 19, 2023

'सिंधिया को मिस कर रहा, बजरंग दल पर पाबंदी बेमानी' पार्टी लाइन से हटकर बोले दिग्विजय के भाई

भोपाल: कांग्रेस के दिग्गज नेता, पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के भाई और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह ने अपने भाई और पार्टी पर कटाक्ष किया है। चाचौड़ा से विधायक लक्ष्मण सिंह ने कहा कि राष्ट्र विरोधी नहीं है, लिहाजा उस पर प्रतिबंध लगाने की बातें करना बेमानी है। लक्ष्मण ने कहा कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को कर्नाटक से भी अधिक सीटें मिलेंगी। कांग्रेस फिर सरकार बनाएगी। कांग्रेस विधायक ने द केरल स्टोरी को लेकर किए गए सवाल के जवाब में कहा कि केरल में साल 1975 से धर्मांतरण का खेल चल रहा है। मध्य प्रदेश में आम आदमी की उपस्थिति पर लक्ष्मण सिंह ने कहा कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी का कोई अस्तित्व नहीं है। यह लोग बहुत ज्यादा वोट नहीं ले पाएंगे। जय आदिवासी संगठन (जयस) के स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने की बात पर उन्होंने कहा कि जयस कांग्रेस के साथ ही रहेगा।

मैं सिंधिया को मिस करता हूं- लक्ष्‍मण सिंह

इंदौर में मीडिया से चर्चा के दौरान लक्ष्मण सिंह ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़कर जाने पर लक्ष्मण ने कहा कि सिंधिया को कभी मैंने गद्दार नहीं कहा, मैं सिंधिया को मिस करता हूं, वह एक अच्छे नेता थे। पार्टी छोड़ने का निर्णय उनका व्यक्तिगत था।

सिंधिया और उनके समर्थकों की जीत असंभव- लक्ष्‍मण

लक्ष्‍मण सिंह ने विधानसभा चुनाव 2023 में ग्वालियर, चंबल बेल्ट में सिंधिया और सिंधिया समर्थकों की जीत असंभव है। हालांकि उनके लोगों को इस बार टिकट मिलना भी काफी मुश्किल है। अपने भाई दिग्विजय सिंह के बारे में उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस के पास दिग्विजय सिंह और कमल नाथ का चेहरा है। यही लोग स्टार प्रचारक होंगे। लक्ष्मण सिंह ने कहा कि इस बार जनता बीजेपी से नाराज है। कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलेगा। दीपक जोशी के कांग्रेस में आने पर उन्होंने कहा कि दीपक जोशी चाहें तो शिवराज के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं।

कर्नाटक से भी ज्यादा सीटें आएंगी

लक्ष्‍मण सिंह ने यहां कमलनाथ की तारीफ की वहीं उन्‍होंने कहा कि कई भाजपाई मेरे संपर्क में हैं, जो कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कमल नाथ देश की राजनीति करने वाले नेता हैं और उनके अच्छे मैनेजमेंट से फिर प्रदेश में सरकार बनेगी। रिपोर्ट: दीपक राय


from https://ift.tt/o3fM51A

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages