बीजेपी नेता की बेटी का मुस्लिम से होना था विवाह, इतना विरोध हुआ कि कार्यक्रम रद्द - CREATIVE NEWS

CREATIVE NEWS

Latest And Breaking News On English Hindi. Explore English Hindi Profile At Times Of India For Photos, Videos And Latest News Of English Hindi. Also Find News, Photos And Videos On English Hindi.Find English Hindi Latest News, Videos & Pictures On English Hindi And See Latest Updates, News, Information From . https://thinkrht.blogspot.in Explore More On English Hindi.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, May 20, 2023

बीजेपी नेता की बेटी का मुस्लिम से होना था विवाह, इतना विरोध हुआ कि कार्यक्रम रद्द

देहरादून: बीजेपी नेता यशपाल बेनाम () की बेटी का 28 मई को एक मुसलमान युवक के साथ होने वाला विवाह कार्यक्रम रद्द हो गया है। मीडियाकर्मियों से यहां बातचीत में पूर्व विधायक और और पौड़ी के नगर पालिका अध्यक्ष बेनाम ने कहा कि बेटी की खुशी के लिए वह मुसलमान युवक के साथ उसका विवाह कराने को राजी हो गए थे। इसके बाद सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर इसे लेकर हुई प्रतिक्रिया के मद्देनजर फिलहाल तय विवाह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है।उन्होंने कहा, ‘जैसा माहौल बनाया गया है, उसे देखते हुए वधू और वर पक्ष के परिवारों ने साथ बैठकर यह फैसला लिया है कि जनप्रतिनिधि होने के नाते उन्हें पुलिस के साये में विवाह कार्यक्रम संपन्न करवाना शोभा नहीं देता। माहौल अनुकूल नहीं होने के कारण और जनता का ध्यान रखते हुए दोनों परिवारों ने तय किया है कि आगामी 26, 27 और 28 को होने वाले विवाह कार्यक्रम न किए जाएं।’पिछले दिनों बेनाम की पुत्री मोनिका तथा उत्तर प्रदेश के अमेठी निवासी मोहम्मद मोनिस की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।वहीं, मोनिस के पिता रईस ने 28 मई को होने वाले विवाह कार्यक्रम रद्द होने की कोई वजह नहीं बताई। वहीं, शुक्रवार को हिंदुवादी संगठनों विश्व हिंदू परिषद, भैरव सेना और बजरंग दल ने कोटद्ववार, पौड़ी में शादी के विरोध में प्रदर्शन किया था। उन्‍होंने बेनाम का पुतला भी फूंका था। विश्व हिंदू परिषद के पौड़ी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष दीपक गौड़ ने ऐसे विवाह को गलत बताते हुए कहा, ‘बेनाम की पुत्री को या तो इस्लाम धर्म कबूल कर लेना चाहिए या उनके होने वाले दामाद को हिंदू धर्म अपनाना चाहिए।’ पहले बेनाम यह अन्तरधार्मिक विवाह कार्यक्रम पौड़ी के प्रसिद्ध कंडोलिया मैदान में आयोजित करना चाहते थे, स्थानीय व्यापार मंडल के सदस्यों सहित अन्य लोगों ने इसका विरोध किया।


from https://ift.tt/Vfxd4Lv

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages