देश का तीसरा सबसे गर्म शहर रहा झांसी, जानें पहले और दूसरे नंबर पर कौन - CREATIVE NEWS

CREATIVE NEWS

Latest And Breaking News On English Hindi. Explore English Hindi Profile At Times Of India For Photos, Videos And Latest News Of English Hindi. Also Find News, Photos And Videos On English Hindi.Find English Hindi Latest News, Videos & Pictures On English Hindi And See Latest Updates, News, Information From . https://thinkrht.blogspot.in Explore More On English Hindi.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, May 26, 2024

देश का तीसरा सबसे गर्म शहर रहा झांसी, जानें पहले और दूसरे नंबर पर कौन

लक्ष्मी नारायण शर्मा, झांसी: उत्तर प्रदेश का झांसी रविवार को देश का तीसरा सबसे गर्म शहर रहा। रविवार को झांसी में अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पहले स्थान पर राजस्थान का फलौदी रहा, जहां का तापमान 49.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दूसरे स्थान पर दिल्ली का मुंगेशपुर रहा और यहां का तापमान 48.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। उत्तर प्रदेश की बात करें तो प्रदेश का सबसे गर्म जिला झांसी रहा। आसमान से आग की हो रही बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर लिया है।भीषण गर्मी का असर झांसी शहर की उन सड़कों पर साफ दिखाई दिया, जहां सामान्य दिनों में पैर तक रखने की जगह नहीं रहा करती थी। शहर के सभी बाजारों मानिक चौक, बड़ा बाजार, सुभाष गंज, गल्ला मंडी सहित अन्य बाजारों में सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखाई दिया और इक्का-दुक्का लोग ही सड़कों पर दिखाई पड़े। यह हालत तब दिखाई दी, जब रविवार के दिन झांसी के बाजारों में आम दिनों से ज्यादा भीड़ उमड़ती है। बाजारों में व्यापारी भी इस भीषण गर्मी में किसी तरह खुद को मौसम की मार से बचाते दिख रहे हैं।

नौतपा शुरू होते ही आग उगल रहे सूर्य देव

भरारी स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि नौतपा के साथ ही भीषण गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। रविवार को दिनभर गर्म हवाओं और लू के थपेड़ों से लोग परेशान रहे और अभी आने वाले दिनों में कुछ राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। लोग स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। थोड़ी-थोड़ी देर पर तरल पदार्थ या नींबू पानी का उपयोग करते रहें। दिन में घर पर रहें। आवश्यक होने पर कपड़ों से मुंह ढककर निकलें। किसानों को इस समय सावधानी बरतने की जरूरत है। जायद फसल और सब्जियों में हर तीसरे दिन शाम के समय सिंचाई करते रहें। स्प्रिंकलर का उपयोग करें तो बेहतर है।


from https://ift.tt/mCvhnWe

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages