यूपी विधानसभा उपचुनाव में भी होगी कांग्रेस-सपा गठबंधन की परीक्षा, 2027 को लेकर भी हो रही प्लानिंग - CREATIVE NEWS

CREATIVE NEWS

Latest And Breaking News On English Hindi. Explore English Hindi Profile At Times Of India For Photos, Videos And Latest News Of English Hindi. Also Find News, Photos And Videos On English Hindi.Find English Hindi Latest News, Videos & Pictures On English Hindi And See Latest Updates, News, Information From . https://thinkrht.blogspot.in Explore More On English Hindi.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, June 14, 2024

यूपी विधानसभा उपचुनाव में भी होगी कांग्रेस-सपा गठबंधन की परीक्षा, 2027 को लेकर भी हो रही प्लानिंग

लखनऊ: लोकसभा चुनाव के बाद यूपी में होने वाले उपचुनाव में सपा-कांग्रेस के गठबधन की परीक्षा होगी, क्योंकि जिन सीटों पर चुनाव होने हैं, उनमें से ज्यादातर सीटों पर भाजपा और सपा के उम्मीदवार ही जीते हैं। हालांकि, इनमें से कितनी सीटों पर दोनों दलों की सहमति बनेगी। इस पर भी सबकी नजर टिकी हुई है। लोकसभा चुनाव के बाद फूलपुर, खैर, गाजियाबाद, मझावन, मीरापुर, अयोध्या, करहल, कटेहरी, कुंदरकी विधानसभा क्षेत्रों पर उपचुनाव होना तय हो गया है। इसके साथ अभी हाल में कानपुर के विधायक को हुई सजा के बाद वहां भी उपचुनाव की संभावना बन रही है। भाजपा और सहयोगी दलों ने लोकसभा चुनाव के मैदान में सबसे ज्यादा आठ विधायकों को चुनावी मैदान में उतारा था। वहीं, ने छह विधायकों को चुनावी रण में उतारा था।राजनीतिक जानकार बताते हैं कि को लोकसभा में छह सीटों पर सफलता मिली है। इस कारण पार्टी को संजीवनी मिल गई है। ऐसे में वह उपचुनाव में कुछ सीटों की डिमांड कर सकती है। हालांकि, इसमें ज्यादातर सीटें सपा के पाले की हैं। ऐसे में यह लोग सपा से कितना मोलभाव कर सकते हैं। यह समय बताएगा। लोकसभा चुनाव में हर कदम मिलाकर सपा के साथ चलने वाली कांग्रेस क्या सपा के प्रत्याशियों के जिताने के लिए उसी तरह अपने कार्यकर्ताओं को सक्रिय करेगी। यह भी देखना होगा।

यूपी विधानसभा चुनाव पर रहेगी नजर

सियासी जानकार बताते हैं कि ताजा चुनाव परिणाम से उत्साहित कांग्रेस और सपा दोनों की नजर अभी से अगले विधानसभा चुनाव पर है। इससे पूर्व नौ सीटों पर उपचुनाव दोनों दलों के लिए आपसी रिश्तों और प्रदर्शन के लिहाज से महत्वपूर्ण होगा। खासकर कांग्रेस के सामने अपने जनाधार को बचाए रखने की भी बड़ी चुनौती है। कांग्रेस संगठन के महासचिव अनिल यादव का कहना है कि सपा के साथ हमारा गठबंधन है। उपचुनाव पर हमारे बड़े नेता इस पर बात करेंगे। उसके लिए एक कमेटी बनी है। अभी यूपी उपचुनाव की कोई तिथि भी नहीं आई है।

अभी गठबंधन पर फैसला होगा बाकी

सपा प्रवक्ता सुनील साजन कहते हैं कि हमारा कांग्रेस के साथ गठबंधन है। उपचुनाव मिलकर लड़ेंगे या अकेले, इस पर फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष तय करेंगे। जहां हमारी सीट है, वहां कांग्रेस क्यों लड़ेगी। जो भी होगा हमारे नेता आपस में बैठकर तय कर लेंगे। उपचुनाव की सारी सीटें सपा ने जीतने का लक्ष्य रखा है। हम यूपी में कांग्रेस के साथ गठबंधन में हैं और रहेंगे।

राष्ट्रीय स्तर पर पहुंची सपा

वरिष्ठ पत्रकार सुनीता ऐरन का कहना है कि 2017 के चुनाव में सपा और कांग्रेस का गठबंधन ज्यादा कामयाब नहीं हुआ था। लोकसभा चुनाव 2024 में गठबंधन दोनों के लिए काफी मुफीद साबित हुआ। दोनों दलों ने काफी बढ़त बनाई है। कांग्रेस का चुनाव प्रतिशत गिरा था। वह भी ठीक हुआ। अखिलेश की पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर तीसरे नंबर की पार्टी बन गई है। सबसे बड़ी खासियत उनके मतदाताओं ने एक दूसरे के गठबंधन को स्वीकार किया है। अभी फिलहाल 2027 तक दोनों का गठबंधन चलना चाहिए, लेकिन एक-दूसरे के लिए काफी गिव एंड टेक करना पड़ेगा।


from https://ift.tt/WDUr0cg

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages