आते ही बल्ला चलाना रियान पराग को पड़ा भारी, विकेट फेंक कर लौट गए पवेलियन - CREATIVE NEWS

CREATIVE NEWS

Latest And Breaking News On English Hindi. Explore English Hindi Profile At Times Of India For Photos, Videos And Latest News Of English Hindi. Also Find News, Photos And Videos On English Hindi.Find English Hindi Latest News, Videos & Pictures On English Hindi And See Latest Updates, News, Information From . https://thinkrht.blogspot.in Explore More On English Hindi.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, July 6, 2024

आते ही बल्ला चलाना रियान पराग को पड़ा भारी, विकेट फेंक कर लौट गए पवेलियन

हरारे: आईपीएल में कई सीजन से लगातार फेल हो रहे थे। 2019 में राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू करने वाले रियान शुरुआती 5 सीजन को मिलकर सिर्फ 600 रन बना पाए थे। आईपीएल 2024 के पहले ही मुकाबले में रियान का अलग रूप देखने को मिला। 15 मैचों में उन्होंने 573 रन ठोक दिए। सीजन में कुछ समय के लिए उनके सिर ऑरेंज कैप भी रहा। इससे पहले घरेलू क्रिकेट में उन्होंने अच्छा किया था। इसी वजह से जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में उन्हें चुना गया।

डेब्यू में नहीं चले रियान पराग

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में रियान पराग ने भारत के लिए डेब्यू किया। उन्हें अपने फेवरेट बैटिंग पोजिशन नंबर-4 पर भी खेलने का मौका मिला। भारतीय टीम के दो विकेट जल्दी गिर गए थे। ऐसे में रियान के पास मैच विनिंग पारी खेलने का मौका था। लेकिन उन्होंने अपना विकेट फेंक दिया। धीमी गति की गेंद को उन्होंने मिड ऑन की तरफ खेलना चाहा लेकिन गेंद मिल ऑफ के हाथों में चली गई।

3 गेंदों पर बनाए सिर्फ दो रन

रियान पराग भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले नॉर्थ ईस्ट के पहले क्रिकेटर हैं। तीन गेंदों पर पर 2 रनों की पारी खेलने के बाद रियान पराग पवेलियन लौट गए। रियान पराग जिस नंबर पर टी20 में खेलते हैं उसपर भारत के लिए सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी करते हैं। रियान के पास वैसे भी प्रमुख टीम में खेलना मुश्किल है। लेकिन अच्छे प्रदर्शन के दम पर वह मुख्य टीम के लिए दावेदारी पेश कर सकते थे। हालांकि पहली कोशिश में उनके हाथ निराशा लगी है।

पावरप्ले में गिरे चार विकेट

भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ इस मुकाबले में पावरप्ले में ही चार विकेट खो दिए। पराग के अलावा अभिषेक शर्मा, रुतुराज गायकवाड़ और रिंकू सिंह सस्ते में आउट हुए। इनमें से कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया। जिम्बाब्वे ने पहले खेलते हुए भारत को 116 रनों का लक्ष्य दिया था। भारतीय टीम की पारी 102 रनों पर ही सिमट गई।


from https://ift.tt/z6l0DhQ

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages