कागिसो रबाडा के खिलाफ कैसा है स्टीव स्मिथ का रिकॉर्ड? देखकर नहीं कर पाएंगे भरोसा - CREATIVE NEWS

CREATIVE NEWS

Latest And Breaking News On English Hindi. Explore English Hindi Profile At Times Of India For Photos, Videos And Latest News Of English Hindi. Also Find News, Photos And Videos On English Hindi.Find English Hindi Latest News, Videos & Pictures On English Hindi And See Latest Updates, News, Information From . https://thinkrht.blogspot.in Explore More On English Hindi.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, June 8, 2025

कागिसो रबाडा के खिलाफ कैसा है स्टीव स्मिथ का रिकॉर्ड? देखकर नहीं कर पाएंगे भरोसा

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में लॉर्ड्स के मैदान पर भिड़ने वाली हैं। इस मैच में क्रिकेट फैंस को और कगिसो रबाडा के बीच टक्कर देखने को मिलेगी। ऑस्ट्रेलिया 2023 में जीते WTC मेस को बचाने उतरेगा। वहीं, दक्षिण अफ्रीका पहली बार वर्ल्ड क्रिकेट का खिताब जीतने की कोशिश करेगा। स्मिथ और रबाडा के बीच के आंकड़े बताते हैं कि मुकाबला दिलचस्प होगा।

रबाडा के खिलाफ स्मिथ का रिकॉर्ड

टेस्ट में ज्यादातर गेंदबाजों पर भारी पड़ते हैं। लेकिन के साथ ऐसा नहीं है। साउथ अफ्रीका के पेसर ने स्मिथ को काफी परेशान किया। स्मिथ ने रबाडा की 262 के खिलाफ 128 गेंदों का सामना किया है। इसपर उनके बल्ले से 128 रन बने हैं। इस दौरान स्मिथ का स्ट्राइक रेट सिर्फ 48.85 का रहा। स्मिथ ने रबाडा के खिलाफ टेस्ट में 16 चौके और 2 छक्के मारे हैं।

चार बार रबाडा ने आउट किया

टेस्ट मैचों में ने स्टीव स्मिथ को चार बार आउट किया है। उनके खिलाफ स्मिथ का औसत सिर्फ 32 का है। इससे साफ है कि रबाडा स्मिथ पर भारी पड़ते हैं। डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को अगर खिताब एक बार फिर जीतना है तो स्मिथ का चलना पड़ेगा। इसके साथ ही उन्हें कागिसो रबाडा से सतर्क रहने की भी जरूरत है। वैसे भी लॉर्ड्स की पिच तेज गेंदबाजों को काफी मदद करती है। यहां सीम और स्विंग रहती है।

लॉर्ड्स पर दोनों का रिकॉर्ड

दोनों खिलाड़ियों का लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर रिकॉर्ड अच्छा है। रबाडा का औसत 19.38 है, जो फाइनल में खेलने वाले सभी गेंदबाजों में सबसे अच्छा है। स्मिथ ने लॉर्ड्स में पांच टेस्ट मैचों में 58.33 की औसत से 525 रन बनाए हैं। इसमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। रबाडा ने आईपीएल के दौरान एक महीने का बैन झेला था। वह साउथ अफ्रीका के लिए मैदान पर आकर अपनी अहमियत साबित करना चाहेंगे।


from https://ift.tt/yV9FCzs

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages