चुनावी मौसम में नेताओं का अपने विरोधियों पर जुबान फिसलना जारी है. इसी कड़ी में अब समाजवादी पार्टी के नेता फिरोज खान भी शामिल हो गए हैं. उन्होंने दो दिन पहले एसपी से बीजेपी में शामिल हुई जया प्रदा के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की है. न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान के करीबी फिरोज खान ने जया प्रदा के रामपुर से बीजेपी उम्मीदवार बनाए जाने पर कहा, 'रामपुर की शामें रंगीन हो जाएंगी अब जब चुनावी माहौल चलेगा. रामपुर के लोग बहुत अच्छे हैं, अब हम लोग मजा लेने का कोई मौका नहीं छोड़ेंगे. मजे लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. जया प्रदा के आने से अब रामपुर की रातें काफी रंगीन हो जाएंगी. हम लोग पहले भी उनकी रात यहां पर देख चुके हैं. लंबा समय हो चुका है, उनको देखे हुए.' #WATCH Sambhal SP leader Firoz Khan says,"Rampur ki shaamein rangeen ho jaayengi ab jab chunavi mahual chalega".BJP's Jaya Prada is the MP candidate from Rampur.He also says,"Ab koi (BJP's Sanghamitra Maurya) apne ko gundi batade koi naachne ka kaam kare woh unka apna pesha hai." pic.twitter.com/duPJleE21E — ANI UP (@ANINewsUP) March 28, 2019 स्पष्ट है कि फिरोज खान एक्ट्रेस से नेता बनने वाली जया प्रदा की पृष्ठभूमि पर निशाना साध रहे थे. लेकिन फिरोज खान इतने पर ही नहीं रूके. उन्होंने इशारों-इशारों में बीजेपी की एक अन्य महिला नेता संघमित्रा मौर्य पर भी निशाना साधा. उन्होंने मौर्य के एक बयान के संबंध में कहा, 'अब कोई अपने को गुंडी बता दे कोई नाचने का काम करे उनका अपना पेशा है.' दरअसल योगी सरकार में मंत्री एस.पी मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य ने एक चुनावी सभा के दौरान कहा था, 'अपना आशीर्वाद मुझे दें, अगर आपके बीच कोई गुंडागर्दी करने आता है तो उन गुंडों से बड़ी गुंडी संघमित्रा बन जाएगी. अगर किसी ने यहां पर आपके सम्मान, स्वाभिमान के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश की.' #WATCH Sanghamitra Maurya,BJP(UP Min SP Maurya's daughter):Apna aashirwaad mujhe dain,agar aapke beech koi gundagardi karane aata hai toh un gundon se bhi badi gundi Sanghamitra ban jaayegi agar kisi ne yahan par aapke samman,swabhimaan ke saath khilwad karne ki koshish ki (27.3) pic.twitter.com/2U7P0mvCHT — ANI UP (@ANINewsUP) March 28, 2019 संघमित्रा मौर्य को बीजेपी ने बदायूं से अपना उम्मीदवार बनाया है. मौर्य का यह चुनावी बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. बता दें कि समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी (SP-BSP) गठबंधन ने रामपुर से आज़म खान को अपना उम्मीदवार बनाया है. आज़म खान पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ने मैदान में उतरे हैं. जया प्रदा और आजम खान के बीच दुश्मनी जगजाहिर है. पूर्व में दोनों के बीच कई बार जुबानी तीर चल चुके हैं.
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2HIfqqZ
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Sunday, March 31, 2019
Home
latest
Latest News अभी अभी Firstpost Hindi
लोकसभा चुनाव 2019: अब आज़म के करीबी नेता ने जया प्रदा पर की यह अमर्यादित टिप्पणी
लोकसभा चुनाव 2019: अब आज़म के करीबी नेता ने जया प्रदा पर की यह अमर्यादित टिप्पणी
Tags
# latest
# Latest News अभी अभी Firstpost Hindi
Share This
About Unknown
Latest News अभी अभी Firstpost Hindi
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
ABOUT ROHIT KUMAR
Hello Friends, Welcome to our technology blog “think creative“. This is ROHIT KUMAR a professional Blogger, Youtuber, Digital Marketer & Entrepreneur. I love doing work which makes me happy, that’s why i love blogging and Youtubing. You will love exploring educational stuff on our blog.
All the best, Start building your dreams from “NOW”.
No comments:
Post a Comment