अपनी शुरुआती मैच में ‘मांकड़िंग’ का शिकार हुई राजस्थान रॉयल्स की टीम शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सत्र में पहली जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी. सनराइजर्स हैदराबाद भी अपने पहले मैच में केकेआर से मिली हार को भुला कर जीत के साथ टूर्नामेंट में वापसी करना चाहेगा. टूर्नामेंट में राजस्थान का सफर विवादित तरीके से शुरू हुआ. टीम के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर आईपीएल के इतिहास में ‘मांकड़िग’ के शिकार होने वाले पहले बल्लेबाज बने, जब किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान आर अश्विन ने यहां मैच के दौरान विवादित ढंग से उन्हें आउट किया. राजस्थान की टीम जीत के लिए 185 रन का पीछा कर रही थी और बटलर उस समय 43 गेंद में 69 रन बनाकर खेल रहे थे, जब अश्विन ने उन्हें चेतावनी दिए बिना मांकड़िंग से आउट किया. बटलर के आउट होते ही मैच का रूख बदल गया और किंग्स इलेवन पंजाब ने इस मुकाबले को 14 रन से जीत लिया. सलामी बल्लेबाज के तौर पर बटलर शानदार लय में दिखे, लेकिन वह बल्लेबाजी विभाग में अजिंक्य रहाणे, संजू सैमसन, स्टीव स्मिथ और बेन स्टोक्स से और अधिक मदद की उम्मीद करेंगे. खासकर स्मिथ से, जो गेंद से छेड़छाड विवाद के कारण आईपीएल के पिछले सत्र में नहीं खेल पाए थे. स्मिथ खुद भी आगामी एकदिवसीय विश्व कप से पहले क्रीज पर अधिक समय बिताना चाहेंगे. धवल कुलकर्णी और स्पिनर कृष्णप्पा गौतम ने किंग्स इलेवन के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की, लेकिन बेन स्टोक्स और जयदेव उनादकट ने काफी रन लुटाए. तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने चार ओवरों में सिर्फ 17 रन दिए. वह खतरनाक दिखे रहे थे लेकिन विकेट नहीं चटका सके. राजस्थान की तरह ही सनराइजर्स की टीम भी अपने अभियान की शुरुआत मन मुताबिक नहीं कर सकी. उसे सत्र के पहले मैच में केकेआर के हाथों छह विकेट से शिकस्त मिली. डेविड वार्नर की मौजूदगी में सनराइजर्स की बल्लेबाजी मजबूत दिख रही थी लेकिन अंतिम के ओवरों में खराब गेंदबाजी के कारण टीम ने केकेआर के खिलाफ मैच गंवा दिया. गेंद से छेड़छाड़ के कारण एक साल के प्रतिबंध के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करने के बाद वार्नर फॉर्म में हैं, जिन्होंने केकेआर के खिलाफ 53 गेंदों पर 85 रनों की धुआंधार पारी खेली. सनराइजर्स को पता है कि कप्तान केन विलियमसन, जॉनी बेयरस्टो, विजय शंकर, मनीष पांडे, यूसुफ पठान और शाकिब अल हसन जैसे बल्लेबाजों की मौजूदगी के बाद भी टीम की सफलता काफी हद तक वार्नर की सफलता पर निर्भर करेगी. भुवनेश्वर कुमार की अगुवाई में सनराइजर्स की गेंदबाजी इकाई ने रविवार को मैच के अधिकांश भाग में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन आखिरी तीन ओवरों में आंद्रे रसेल की तूफानी पारी ने उन्हें जीत से दूर कर दिया.
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2uxosi0
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Sunday, March 31, 2019
Home
latest
Latest News अभी अभी Firstpost Hindi
IPL 2019, RR vs SRH: विवाद को भुलाकर पहली जीत दर्ज करने उतरेगी राजस्थान
IPL 2019, RR vs SRH: विवाद को भुलाकर पहली जीत दर्ज करने उतरेगी राजस्थान
Tags
# latest
# Latest News अभी अभी Firstpost Hindi
Share This
About Unknown
Latest News अभी अभी Firstpost Hindi
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
ABOUT ROHIT KUMAR
Hello Friends, Welcome to our technology blog “think creative“. This is ROHIT KUMAR a professional Blogger, Youtuber, Digital Marketer & Entrepreneur. I love doing work which makes me happy, that’s why i love blogging and Youtubing. You will love exploring educational stuff on our blog.
All the best, Start building your dreams from “NOW”.
No comments:
Post a Comment