क्या कुछ ऐसा भी है, जो मोना सिंह नहीं कर सकतीं? यह प्रतिभावान अदाकारा वर्षों से दर्शकों को अपने अभिनय से मंत्रमुग्ध कर रही है और अब उन्होंने एक सुरीला गीत भी गाया है. गीत के बोल हैं ‘तेरियां गल्लां’, जो ऑल्ट बालाजी के ‘कहने को हमसफर हैं’ सीजन 2 में नया संकलन बन गया है और यह गाना टाइटल नंबर ‘तुम हो पास’ के बाद आया है. परवेश सिंह और गो लाइव द्वारा कम्पोज्ड तथा प्रीति अनेजा द्वारा लिखा गया यह पंजाबी गीत इस शो का नया संकलन बन गया है, जिसने दर्शकों को लुभाना जारी रखा है. इस गीत के बारे में मोना सिंह ने कहा, ‘‘मैंने हमेशा पार्टियों में गाया है, क्योंकि मुझे गाने में मजा आता है. मेरे पिता ने हमेशा गाने के लिये मेरा उत्साह बढ़ाया, लेकिन मैंने इसे कभी गंभीरता से नहीं लिया. मैंने गायन का प्रशिक्षण नहीं लिया है, लेकिन कभी-कभी मैंने एकता की पार्टियों में भी गाया है. उन्होंने ही मुझे हमारी वेब सीरीज में एक गीत गाने की सलाह दी। इस तरह ‘तेरियां गल्लां’ बना. मैं बहुत नर्वस थी, क्योंकि इससे पहले मैंने किसी रिकॉर्डिंग स्टूडियो में पेशेवर रूप से गाना नहीं गाया था, लेकिन वहाँ की टीम बहुत अच्छी थी. हमने कुछ देर रिहर्सल की और सबने सोचा कि मुझे रिकॉर्ड करने में 4-5 घंटे लगेंगे, लेकिन मैंने 1 घंटे में ही काम कर दिया. हमें जो प्रतिसाद मिल रहा है, उससे मैं बहुत खुश हूँ और भविष्य में भी कई गीत गाने की उम्मीद करती हूं।’’ यह गीत वाकई में एक परफेक्ट मेलोडी है, जिसकी मांग ‘कहने को हमसफर हैं 2’ के दर्शक कर रहे थे. ‘तेरियां गल्लां’ दर्शकों के साथ जुड़ाव बनाने के लिए बिल्कुल सही राह पर है। ये रहा गाने का यूट्यूब लिंकः https://youtu.be/-HUAd3Ck0X4
from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://ift.tt/2TFsd3K
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Monday, March 18, 2019
Home
Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi
social viral
एकता के वेब सीरीज ‘कहने को हमसफर हैं 2’ के लिए मोना सिंह बनी सिंगर, इमोशनल गीत गाया
एकता के वेब सीरीज ‘कहने को हमसफर हैं 2’ के लिए मोना सिंह बनी सिंगर, इमोशनल गीत गाया
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
ABOUT ROHIT KUMAR
Hello Friends, Welcome to our technology blog “think creative“. This is ROHIT KUMAR a professional Blogger, Youtuber, Digital Marketer & Entrepreneur. I love doing work which makes me happy, that’s why i love blogging and Youtubing. You will love exploring educational stuff on our blog.
All the best, Start building your dreams from “NOW”.
No comments:
Post a Comment