करण सिंह ग्रोवर 'बॉस बाप ऑफ स्पेशल सर्विसेज' से करेंगे अपना डिजिटल डेब्यू - CREATIVE NEWS

CREATIVE NEWS

Latest And Breaking News On English Hindi. Explore English Hindi Profile At Times Of India For Photos, Videos And Latest News Of English Hindi. Also Find News, Photos And Videos On English Hindi.Find English Hindi Latest News, Videos & Pictures On English Hindi And See Latest Updates, News, Information From . https://thinkrht.blogspot.in Explore More On English Hindi.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, March 18, 2019

करण सिंह ग्रोवर 'बॉस बाप ऑफ स्पेशल सर्विसेज' से करेंगे अपना डिजिटल डेब्यू

टेलीविजन के हैंडसम और सबसे चहेते अभिनेता करण सिंह ग्रोवर और बेहद खूबसूरत सागरिका घटके ऑल्ट बालाजी की नई पेशकश 'बॉस' बाप ऑफ स्पेशल सर्विसेज' में अपने डिजिटल डेब्यू के साथ वेब स्पेस में धूम मचाने के लिये तैयार है. करण इस आगामी सीरीज में एक रहस्मयी किरदार केशव पंडित और सागरिका साक्षी रावत के रूप में प्रमुख किरदारों की भूमिका निभायेंगे. डिजिटल स्पेस में कदम रखने के बारे में ग्रोवर ने कहा, ''मैंने टीवी पर अपना डेब्यू बालाजी के साथ किया था और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी इसके साथ कदम रखने जा रहा हूं. एकता कई कलाकारों के कॅरियर के पीछे सुपरपावर रही हैं और उनमें मैं भी शामिल हूं. ऑल्ट बालाजी बिल्कुल सही जगह है. जैसा कि बॉस है... शो के नाम से लेकर इसके कॉन्सेप्ट तक, बेहद प्रतिभाशाली डायरेक्टर अंकुश भट्ट, गालिब के जैसे राइटर और खुद बॉस (एकता) तक, इस सीरीज का निर्माण कर रही हैं. मैं बहुत ही ज्यादा खुश और उत्साहित हूं.'' बॉस एक रहस्यमयी थ्रिलर है. इसमें एक कॉन आर्टिस्ट की कहानी दिखाई गई है, जिसका परिचालन भारत के उत्तरी क्षेत्र में हो रहा है. उसका सामना असामान्य स्थितियों में एक पुलिस अधिकारी के साथ होता है. जैसा कि टाइटल से ही साफ है, प्रशंसक इस बात को लेकर आश्वस्त हो सकते हैं कि करण सिंह ग्रोवर और सागरिका घटके अभिनीत बॉस- बाप ऑफ स्पेशल सर्विसेज उनका भरपूर मनोरंजन करेगा. नीचे आप करण के वेब सीरीज की झलक देख सकते हैं : https://youtu.be/blrOHAsfynY

from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://ift.tt/2uaYLU2

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages