'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 4 की विनर और 'आवारा पागल दीवाना', 'तुमसे अच्छा कौन' , 'शूट आउट एट लोखंडवाला', जैसी कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जादू बिखेर चुकी आरती छाबरिया के फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है. आरती छाबरिया ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है. स्पॉटबॉय.कॉम की खबर के मुताबिक आरती छाबरिया ने विशारद बीडेसी के साथ सगाई कर ली है. बताया जा रहा है कि आरती अगले महीने शादी करने जा रही हैं. विराशद पेशे से बिजनेसमैन हैं. खबर के मुताबिक इनकी सगाई मोरिशियस में कुछ ही दिनों पहले हुई हैं. हालांकि यह कपल शादी के बाद मुंबई में ही शिफ्ट होने वाला है. अपनी जॉब की वजह से विशारद को बहुत ही ट्रेवल करना पड़ता है इसलिए उन्हें मुंबई शिफ्ट होने से किसी भी तरह की दिक्कत नही है. विशारद वैसे मुंबईकर ही हैं उनका जन्म मुंबई में ही हुआ है. खबर के मुताबिक आरती अपनी शॉपिंग में बिज़ी है और उनकी फैमिली संगीत शफी और रिसेप्शन की तारीख ढूंढ रही है. यह दोनों एक कॉमन दोस्त के ज़रिए मिले थे. दोनों को ये बात का एहसास करने में ज़्यादा समय नही लगा कि उन दोनों के बीच में बहुत ही ज़्यादा प्यार है और उन्हें अपने रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाना चाहिए. स्पॉटबॉय.कॉम से बात करते हुए इस बारे में आरती ने कहा, “हां, लेकिन मैं जल्द ही इस बारे में बातचीत करूंगी फ़िलहाल मैं अभी कई चीज़ों के बीच में फंसी हुई हूं.” View this post on Instagram A post shared by Aarti Chabria (@aartichabria) on Jan 22, 2019 at 12:38am PST
from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://ift.tt/2F9y5bs
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Monday, March 18, 2019
Home
Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi
social viral
खतरों के खिलाड़ी 4 की विनर आरती छाबरिया ने की गुपचुप सगाई
खतरों के खिलाड़ी 4 की विनर आरती छाबरिया ने की गुपचुप सगाई
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
ABOUT ROHIT KUMAR
Hello Friends, Welcome to our technology blog “think creative“. This is ROHIT KUMAR a professional Blogger, Youtuber, Digital Marketer & Entrepreneur. I love doing work which makes me happy, that’s why i love blogging and Youtubing. You will love exploring educational stuff on our blog.
All the best, Start building your dreams from “NOW”.
No comments:
Post a Comment