बिहार में महागठबंधन को बचाने के लिए जारी कवायद के बीच अब राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में ट्विस्ट आ गया है. लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने छात्र राष्ट्रीय जनता दल के संरक्षक के पद से इस्तीफा दे दिया है. ट्विटर पर इसका ऐलान करते हुए तेज प्रताप ने लिखा, 'नादान हैं वो लोग जो मुझे नादान समझते हैं. कौन कितना पानी में है सबकी है खबर मुझे.' इससे पहले वह प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले थे, लेकिन ऐन वक्त पर उन्होंने इसे कैंसिल कर दिया. छात्र राष्ट्रीय जनता दल के संरक्षक के पद से मैं इस्तीफा दे रहा हूँ। नादान हैं वो लोग जो मुझे नादान समझते हैं। कौन कितना पानी में है सबकी है खबर मुझे। — Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) March 28, 2019 तेजप्रताप के इस ऐलान के साथ ही लालू प्रसाद यादव के परिवार में फिर से घमासान मचने की आशंका पैदा हो गई है. बताया जा रहा है कि तेजप्रताप यादव पार्टी से नाराज चल रहे हैं. कई सीटों पर अपने प्रत्याशियों को टिकट दिलाना चाहते हैं. तेजप्रताप ने गुरुवार को शिवहर और जहानाबाद सीट से अपने समर्थक अंगेश कुमार और चंद्र प्रकाश के उम्मीदवारी की भी घोषणा की. तेजप्रताप इस मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करने वाले थे लेकिन ऐन वक्त पर ये प्रेस वार्ता टल गई. माना जा रहा है कि लालू के हस्तक्षेप के बाद तेजप्रताप यादव ने प्रेस वार्ता करने का फैसला बदल लिया. वो अपनी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में दोपहर ढाई बजे दोनों प्रत्याशियों के नाम का ऐलान करने वाले थे. तेजप्रताप ने इसके साथ ये भी कहा कि वो अपने छोटे भाई के साथ हैं.
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2WrpN5L
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Sunday, March 31, 2019
मुझे नादान समझने वाले खुद नादान हैं: तेजप्रताप यादव
Tags
# latest
# Latest News अभी अभी Firstpost Hindi
Share This
About Unknown
Latest News अभी अभी Firstpost Hindi
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
ABOUT ROHIT KUMAR
Hello Friends, Welcome to our technology blog “think creative“. This is ROHIT KUMAR a professional Blogger, Youtuber, Digital Marketer & Entrepreneur. I love doing work which makes me happy, that’s why i love blogging and Youtubing. You will love exploring educational stuff on our blog.
All the best, Start building your dreams from “NOW”.
No comments:
Post a Comment