बी साई प्रणीत ने पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए हमवतन और पांचवें वरीय समीर वर्मा को गुरुवार को तीन गेम तक चले कड़े मुकाबले में हराकर नई दिल्ली में खेले जा रहे योनेक्स सनराइज इंडिया ओपन 2019 के पुरुष सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई. राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्व चैंपियन पारूपल्ली कश्यप भी इंदिरा गांधी स्टेडियम के केडी जाधव इंडोर हाल में सीधे गेम में जीत के साथ अंतिम आठ में प्रवेश करने में सफल रहे, लेकिन रिया मुखर्जी को कड़ी चुनौती पेश करने के बावजूद हार का सामना करना पड़ा. दुनिया के 20वें नंबर के खिलाड़ी प्रणीत ने एक घंटा और 12 मिनट चले मुकाबले में दुनिया के 15वें नंबर के खिलाड़ी समीर को 18-21, 21-16, 21-15 से हराया. गैरवरीय और दुनिया के 55वें नंबर के खिलाड़ी कश्यप को हालांकि थाईलैंड के टेनोंगसेक सेनसोमबूनसुक के खिलाफ 21-11, 21-13 की जीत के दौरान अधिक पसीना नहीं बहाना पड़ा. कश्यप ने मैच के बाद कहा, ‘उनके खिलाफ खेलना आसान नहीं होता. आप उम्मीद नहीं कर सकते कि वह कैसा खेल दिखाएगा लेकिन मैं आज उसके लिए अच्छी तरह तैयार था.’ समीर के खिलाफ छह मैचों में यह प्रणीत की चौथी जीत है. उन्होंने मैच के बाद कहा, ‘समीर काफी अच्छा खेला लेकिन मैंने रैली में बेहतर प्रदर्शन किया और दूसरे और तीसरे गेम में गलतियां भी कम की जिसका फायदा मिला. मुझे अगले दौर में श्रीकांत का सामना करना पड़ सकता है और यह मैच बिलकुल भी आसान नहीं होने वाला.’ क्वार्टर फाइनल में प्रणीत का सामना तीसरे वरीय किदांबी श्रीकांत और चीन के ल्यू गुआंग्झू के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा. कश्यप हमवतन भारतीय शुभंकर डे और चीनी ताइपे के वैंग जू वेई के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेंगे. रिया ने डेनमार्क की मिया ब्लिकफेल्ट को तीन गेम तक चले मुकाबले में कड़ी टक्कर दी लेकिन आठवीं वरीय खिलाड़ी को 21-8, 17-21, 21-13 से जीत दर्ज करने से नहीं रोक पाई.
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2CLenT3
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Sunday, March 31, 2019
Home
latest
Latest News अभी अभी Firstpost Hindi
India Open Badminton 2019 : साई प्रणीत और पारूपल्ली कश्यप क्वार्टर फाइनल में
India Open Badminton 2019 : साई प्रणीत और पारूपल्ली कश्यप क्वार्टर फाइनल में
Tags
# latest
# Latest News अभी अभी Firstpost Hindi
Share This
About Unknown
Latest News अभी अभी Firstpost Hindi
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
ABOUT ROHIT KUMAR
Hello Friends, Welcome to our technology blog “think creative“. This is ROHIT KUMAR a professional Blogger, Youtuber, Digital Marketer & Entrepreneur. I love doing work which makes me happy, that’s why i love blogging and Youtubing. You will love exploring educational stuff on our blog.
All the best, Start building your dreams from “NOW”.
No comments:
Post a Comment