भारतीय निशानेबाजों ने ताइपे के ताओयुवान में चल रही 12वीं एशियाई एयरगन चैंपियनशिप के दूसरे दिन गुरुवार को एक स्वर्ण और दो रजत पदक जीते और वह तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है. रवि कुमार और इलावेनिल ने सीनियर वर्ग में दस मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम में रजत पदक जीता जबकि जूनियर वर्ग में भारत ने स्वर्ण और रजत अपने नाम किया. रवि और इलावेनिल (837.1 अंक) क्वालीफिकेशन में शीर्ष पर रहे लेकिन पांच टीमों के फाइनल में उन्हें कोरियाई जोड़ी पार्क सुनमिन और शिन मिंकी से हार का सामना करना पड़ा. कोरियाई टीम ने 499.6 अंक बनाकर स्वर्ण पदक जीता, जबकि भारतीय जोड़ी 498.4 अंक ही बना पाई. चीनी ताइपे ने कांस्य पदक हासिल किया. दीपक कुमार और अपूर्वी चंदेला की दूसरी भारतीय जोड़ी चौथे स्थान पर रही. दस मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम के जूनियर वर्ग में भारत की दो टीमें फाइनल में पहुंची. मेहुली घोष और केवल प्रजापति कीजो ड़ी क्वालीफिकेशन दौर में 838.5 अंक के साथ शीर्ष पर रहे जबकि श्रेया अग्रवाल और यश वर्धन ने 831.2 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहकर क्वालीफाई किया. फाइनल में हालांकि श्रेया और यश ने पासा पलट दिया और अपनी हमवतन टीम को 0.4 अंक से पीछे छोड़कर स्वर्ण पदक जीता. इन दोनों ने 497.3 अंक तथा मेहुली और केवल ने 496.9 अंक बनाए. कोरिया ने इस स्पर्धा का कांस्य पदक जीता. भारत ने अब तक प्रतियोगिता में पांच पदक जीत लिए हैं.
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2FxrYhw
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Sunday, March 31, 2019
Home
latest
Latest News अभी अभी Firstpost Hindi
Asian Airgun Championships : भारतीय निशानेबाजों ने दूसरे दिन एक स्वर्ण और दो रजत जीते
Asian Airgun Championships : भारतीय निशानेबाजों ने दूसरे दिन एक स्वर्ण और दो रजत जीते
Tags
# latest
# Latest News अभी अभी Firstpost Hindi
Share This
About Unknown
Latest News अभी अभी Firstpost Hindi
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
ABOUT ROHIT KUMAR
Hello Friends, Welcome to our technology blog “think creative“. This is ROHIT KUMAR a professional Blogger, Youtuber, Digital Marketer & Entrepreneur. I love doing work which makes me happy, that’s why i love blogging and Youtubing. You will love exploring educational stuff on our blog.
All the best, Start building your dreams from “NOW”.
No comments:
Post a Comment