युवा क्रिकेटर ऋषभ पंत और विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया को गुरुवार को दिल्ली में दिल्ली खेल पत्रकार संघ (डीएसजेए) के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार से सम्मानित किया गया. भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल और निशानेबाज मनु भाकर को महिला वर्ग में वर्ष की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया, जबकि सिडनी ओलिंपिक की कांस्य पदक विजेता भारोत्तोलक कर्णम मल्लेश्वरी और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कुश्ती कोच राज सिंह को जीवन पर्यंत उपलब्धि पुरस्कार से सम्मानित किया गया. भारत के युवा निशानेबाजों को निखारने में अहम भूमिका निभाने वाले जसपाल राणा और ऋषभ पंत के बचपन के कोच तारक सिन्हा को वर्ष का कोच पुरस्कार दिया गया. भारतीय ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा, पूर्व महासचिव रणधीर सिंह, पूर्व हॉकी कप्तान जफर इकबाल, जेके टायर मोटरस्पोर्टस के प्रमुख संजय शर्मा, पूर्व निशानेबाज मुराद अली खान और हॉकी ओलिपियन हरविंदर सिंह ने पुरस्कार वितरित किए. विकेटकीपर बल्लेबाज पंत ने पिछले साल टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया और इंग्लैंड व ऑस्ट्रेलिया की विषम परिस्थितियों में शतक जड़कर अपने कौशल का शानदार नमूना पेश किया. उन्होंने कहा कि इस तरह के पुरस्कार से भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए उनका मनोबल बढ़ेगा. पंत ने कहा, ‘हम जैसे युवा खिलाड़ियों के लिए इस तरह के सम्मान काफी मायने रखते हैं. इससे निश्चित तौर पर मुझे बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी.’ पिछले साल राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले पूनिया ने कहा कि उनका लक्ष्य टोक्यो ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीतना है. अभी तक कोई भी भारतीय पहलवान ओलिंपिक में सोने का तमगा नहीं जीत पाया है. उन्होंने कहा, ‘इस पुरस्कार से मुझे और मेहनत करने की प्रेरणा मिलेगी. मैं ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाला पहला भारतीय पहलवान बनने की पूरी कोशिश करूंगा. अभी यही मेरा लक्ष्य है.’ इस अवसर पर दिविज शरण (टेनिस), मीनाक्षी पाहूजा (तैराकी), अभिषेक वर्मा (तीरंदाजी), सीमा यादव (मैराथन) और दीक्षा डागर (गोल्फ) को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2HWngwp
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Sunday, March 31, 2019
Home
latest
Latest News अभी अभी Firstpost Hindi
ऋषभ पंत और बजरंग पूनिया बने वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
ऋषभ पंत और बजरंग पूनिया बने वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
Tags
# latest
# Latest News अभी अभी Firstpost Hindi
Share This
About Unknown
Latest News अभी अभी Firstpost Hindi
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
ABOUT ROHIT KUMAR
Hello Friends, Welcome to our technology blog “think creative“. This is ROHIT KUMAR a professional Blogger, Youtuber, Digital Marketer & Entrepreneur. I love doing work which makes me happy, that’s why i love blogging and Youtubing. You will love exploring educational stuff on our blog.
All the best, Start building your dreams from “NOW”.
No comments:
Post a Comment