मांकडिंग मामला: एमसीसी का यू टर्न, अश्विन के ऐसे आउट करने को खेल भावना के खिलाफ बताया - CREATIVE NEWS

CREATIVE NEWS

Latest And Breaking News On English Hindi. Explore English Hindi Profile At Times Of India For Photos, Videos And Latest News Of English Hindi. Also Find News, Photos And Videos On English Hindi.Find English Hindi Latest News, Videos & Pictures On English Hindi And See Latest Updates, News, Information From . https://thinkrht.blogspot.in Explore More On English Hindi.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, March 31, 2019

मांकडिंग मामला: एमसीसी का यू टर्न, अश्विन के ऐसे आउट करने को खेल भावना के खिलाफ बताया

क्रिकेट कानूनों का संरक्षक माने जाने वाले मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान आर अश्विन द्वारा राजस्थान रॉयल्‍स के जोस बटलर को आईपीएल के मैच में मांकड़िंग मामले की समीक्षा किए जाने के बाद अपने रूख में बदलाव करते हुए इसे खेल भावना के खिलाफ बताया. एमसीसी ने इससे पहले बटलर को रन आउट करने के तरीके पर भारतीय खिलाड़ी का समर्थन किया था लेकिन एक दिन बाद उसने में मामले में अपना रूख बदल दिया. अश्विन ने सोमवार को आईपीएल के मैच में दूसरे छोर पर खड़े बटलर को रन आउट किया जबकि इससे पहले उन्हें चेतावनी भी नहीं दी. ब्रिटिश समाचार पत्रों के मुताबिक एमसीसी के विधि प्रबंधक फ्रेजर स्टीवर्ट ने यहां कहा कि मामले की समीक्षा करने के बाद हमें नहीं लगता कि यह खेल भावना के तहत था. हमारा मानना है कि अश्विन ने क्रीज पर पहुंचने और ठहराव के बीच ज्यादा समय लिया था. ऐसे में बल्लेबाज उम्मीद करता है कि गेंद फेंक दी गई है. बटलर ने ऐसा ही सोचा होगा कि गेंद फेंक दी गई है और वह अपने क्षेत्र में था. इससे पहले एमसीसी ने मंगलवार को कहा था कि यह क्रिकेट के नियमों में कहीं नहीं है कि दूसरे छोर पर खड़े बल्लेबाज को चेतावनी दी जाए. यह क्रिकेट की खेल भावना के खिलाफ है कि दूसरे छोर पर खड़ा बल्लेबाल क्रीज से बाहर निकले जिससे उसे इसका फायदा मिलेगा.

from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2TESDOl

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages