IPL 2019: एक बार फिर चमके रसेल, केकेआर ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत - CREATIVE NEWS

CREATIVE NEWS

Latest And Breaking News On English Hindi. Explore English Hindi Profile At Times Of India For Photos, Videos And Latest News Of English Hindi. Also Find News, Photos And Videos On English Hindi.Find English Hindi Latest News, Videos & Pictures On English Hindi And See Latest Updates, News, Information From . https://thinkrht.blogspot.in Explore More On English Hindi.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, March 31, 2019

IPL 2019: एक बार फिर चमके रसेल, केकेआर ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत

आंद्रे रसेल के हरफनमौला प्रदर्शन के साथ नीतिश राणा और रॉबिन उथप्पा के अर्धशतकों के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को आईपीएल के मैच में 28 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की. केकेआर के चार विकेट पर 218 रन के पहाड़ के जवाब में पंजाब की टीम 20 ओवर में चार विकेट पर 190 रन ही बना सकी.रसेल ने पहले 17 गेंद पर 48 रन बनाए, जिसमें पांच छक्के और तीन चौके शामिल थे. इसके बाद तीन ओवर में 21 रन देकर दो विकेट भी लिए, जिसमें क्रिस गेल का विकेट शामिल था.इससे पहले रसेल ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी 19 गेंद में 49 रन बनाए थे. वह मोहम्मद शमी की गेंद पर बोल्ड हुए, लेकिन वह नो बॉल थी, क्योंकि पंजाब के तीन ही फील्डर 30 गज के दायरे के भीतर थे, जबकि न्यूनतम चार होने चाहिए.रसेल ने एंड्रयू टाइ की गेंद पर को दो छक्के और दो चौके लगाए. इसके बाद शमी को लगातार तीन छक्के जड़कर केकेआर को दो सौ रन के पार पहुंचाया.जवाब में पंजाब की उम्मीदें गेल पर टिकी थी, लेकिन वह 13 गेंद में 20 रन बनाकर रसेल का शिकार हुए. मयंक अग्रवाल ने 34 गेंद में छह चौकों और एक छक्के की मदद से 58 रन बनाए, जबकि डेविड मिलर 40 गेंद में 59 रन बनाकर नाबाद रहे. इसमें पांच चौके और तीन छक्के शामिल थे. मनदीप सिंह 15 गेंद में 33 रन बनाकर डटे रहे लेकिन टीम को जीत तक नहीं ले जा सके. इससे पहले मांकड़िंग विवाद के बाद पहला मैच खेल रहे किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान आर अश्विन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था. केकेआर के सलामी बल्लेबाज सुनील नारायण ने नौ गेंद में 24 रन बनाकर उनके फैसले को गलत साबित कर दिया. इसके बाद राणा ने लगातार दूसरा अर्धशतक जमाया. उन्होंने तीसरे नंबर पर खेलते हुए 34 गेंद में 67 रन बनाए. वहीं उथप्पा 50 गेंद में दो छक्कों और छह चौकों की मदद से 67 रन बनाकर नाबाद रहे. धीमी शुरुआत करके 21 गेंद में 22 रन बनाने वाले राणा ने अश्विन को दो छक्के लगाये और अगले ओवर में मनदीप सिंह को दो छक्के लगाकर अपने हाथ खोले. उनके अगले 41 रन सिर्फ 13 गेंद में बने. उन्होंने उथप्पा के साथ तीसरे विकेट के लिए 66 गेंद में 110 रन जोड़े. तमिलनाडु प्रीमियर लीग में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर आईपीएल में आठ करोड़ 40 लाख रुपए में खरीदे गए वरूण चक्रवर्ती की गेंद पर नारायण ने पहले ही ओवर में तीन छक्के और एक चौका लगाया. नारायण को साउथ अफ्रीका के हार्डस विलजोन ने आउट किया.

from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2JMjJU1

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages