अगले महीने से शुरू होने वाले लोकसभा चुनावों में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं मतदाताओं को वोट देने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. इसके तहत महाराष्ट्र की सभी 48 लोकसभा सीटों पर महिलाओं के लिए एक-एक मतदान केन्द्र बनाया जाएगा. चुनाव कार्यालय द्वारा जारी एक प्रेस रिलीज में बताया गया है कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार राज्य की सभी 48 लोकसभा सीटों पर पूरी तरह से महिलाओं द्वारा प्रबंधित मतदान केंद्र बनाए जाएंगे. क्या होगी इस मतदान केंद्रों की खासियत? इसमें बताया गया है, ‘ऐसे मतदान केंद्रों पर तैनात सभी पुलिसकर्मी, चुनाव अधिकारी और अन्य कर्मी महिलाएं होंगी. ‘सखी’ मतदान केन्द्रों के नाम से जाने जाने वाले ये मतदान केंद्र लैंगिक समानता और चुनावी प्रक्रियाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक पहल है.’ प्रेस रिलीज में बताया गया है कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश के अनुसार इन मतदान केंद्रों के लिए कोई विशेष रंग कोड नहीं रखा गया है. उनकी सुरक्षा मुख्य प्राथमिकता होगी. बता दें, राज्य में 48 लोकसभा सीटों के लिए चार चरणों में मतदान होगा और पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होगा. बताया ये भी जा रहा है कि चुनावों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य में 8 रैलियों को संबोधित कर सकते हैं. बीजेपी के एक नेता ने बताया कि मोदी की पहली रैली वर्धा संसदीय क्षेत्र में एक अप्रैल को निर्धारित है जहां पहले चरण में मतदान होगा.
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2U34Y42
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Sunday, March 31, 2019
Home
latest
Latest News अभी अभी Firstpost Hindi
Loksabha Election 2019: महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर महिलाओं के लिए बनाए जाएंगे मतदान केंद्र
Loksabha Election 2019: महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर महिलाओं के लिए बनाए जाएंगे मतदान केंद्र
Tags
# latest
# Latest News अभी अभी Firstpost Hindi
Share This
About Unknown
Latest News अभी अभी Firstpost Hindi
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
ABOUT ROHIT KUMAR
Hello Friends, Welcome to our technology blog “think creative“. This is ROHIT KUMAR a professional Blogger, Youtuber, Digital Marketer & Entrepreneur. I love doing work which makes me happy, that’s why i love blogging and Youtubing. You will love exploring educational stuff on our blog.
All the best, Start building your dreams from “NOW”.
No comments:
Post a Comment