जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. शोपियां जिले में गुरुवार सुबह हुए मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर हो गए हैं. न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार जिले के केल्लर इलाके में कुछ आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली. जिसके बाद सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और स्थानीय पुलिस ने बुधवार रात जॉइंट ऑपरेशन चलाया. घेराबंदी बढ़ने पर आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी जिसके जवाब में जवानों ने भी गोलीबारी की. Shopian: 3 terrorists killed in an encounter between terrorists & security forces in Keller area. Weapons also recovered. Operation in progress. CRPF, Army & J&K police had launched a joint operation in the early hours today.#JammuAndKashmir (visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/dZpwwhxzBh — ANI (@ANI) March 28, 2019 मुठभेड़ में मारे गए तीनों आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं. पुलिस के मुताबिक इनकी पहचान सज्जाद खांडे, अकीब अहमद डार और बशारत अहमद मीर के रूप में हुई है. यह सभी आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन के सदस्य थे. Jammu and Kashmir Police: The terrorists killed in the encounter in Shopian district, earlier today, have been identified as Sajad Khanday, Aqib Ahmad Dar and Basharat Ahmad Mir, all residents of Pulwama. It was a combined group of terror outfits Hizbul Mujahideen and LeT. pic.twitter.com/KQ13v5DtdF — ANI (@ANI) March 28, 2019 मारे गए आतंकवादियों के पास से हथियार और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद हुआ है. अंतिम जानकारी मिलने तक यहां मुठभेड़ जारी है. सूत्रों के अनुसार सुरक्षाबलों ने यहां तीन से चार आतंकवादियों को घेर रखा है. वहीं दक्षिण कश्मीर के ही हंदवाड़ा में भी आतंकियों के साथ एक एनकाउंटर चल रहा है. बताया जा रहा है कि यहां के यारू इलाके में जवानों ने दो आतंकियों को घेर रखा है. Jammu & Kashmir Police: Exchange of fire at Yaroo area in Handwara. Area under cordon. Details will follow. — ANI (@ANI) March 28, 2019 हंदवाड़ा में जारी एनकाउंटर को देखते हुए प्रशासन ने यहां डिग्री कॉलेज और सभी स्कूलों में गुरुवार की छुट्टी की घोषणा की है.
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2FAhEoP
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Sunday, March 31, 2019
Home
latest
Latest News अभी अभी Firstpost Hindi
J&K: शोपियां में मुठभेड़ में हिज्बुल के तीन आतंकी ढेर, हथियार बरामद
J&K: शोपियां में मुठभेड़ में हिज्बुल के तीन आतंकी ढेर, हथियार बरामद
Tags
# latest
# Latest News अभी अभी Firstpost Hindi
Share This
About Unknown
Latest News अभी अभी Firstpost Hindi
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
ABOUT ROHIT KUMAR
Hello Friends, Welcome to our technology blog “think creative“. This is ROHIT KUMAR a professional Blogger, Youtuber, Digital Marketer & Entrepreneur. I love doing work which makes me happy, that’s why i love blogging and Youtubing. You will love exploring educational stuff on our blog.
All the best, Start building your dreams from “NOW”.
No comments:
Post a Comment