कलर्स टीवी के पॉपुलर रहे शो 'उतरन' के जरिए पूरे देश में छा जाने वाली टीना दत्ता आजकल एंड टीवी के शो 'डायन' में मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं. टीना ने हाल ही में इस शो की शूटिंग के दौरान अपने साथ हुए एक चौंकाने वाली घटना का खुलासा कर सुर्खियां बना दी है.बॉलीवुड लाइफ.कॉम के मुताबिक टीना ने शो के हीरो मोहित मल्होत्रा पर शूटिंग के दौरान उन्हें गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक मोहित ने एक इंटीमेट सीन को शूट किए जाने के दौरान टीना को गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी. ये खबर तब आग की तरह फैलने लगी जब सेट पर टीना को रोते हुए देखा गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक जहां टीना इस घटना के बाद रोती हुई दिखाई दी वहीं मोहित बिना किसी पश्चाताप के सेट पर घूमते हुए नजर आए. वहीं इसी बीच ये खबर भी आई कि टीना और मोहित का मामला सुलझा लिया गया है. पिंकविला को दिए गए अपने स्टेंटमेंट में टीना ने इस मामले को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है. टीना के मुताबित ‘हम जब भी किसी टीवी शो के लिए शूट करते है तो कई तरह की दिक्कतें सामने आती है...बड़ी...छोटी और बुरी. मैंने अपनी दिक्कत को प्रोडक्शन टीम के साथ साझा किया है और वह काफी सपोर्टिव है. मैं सालों बाद बालाजी के साथ काम करके काफी खुश हूं. मैंने अब इस इश्यू का हल निकालने का जिम्मा उन्हें सौंपा हुआ है.’ मोहित ने भी इस मामले में अपना बचाव करते हुए कहा है कि, 'वह मेरी अच्छी दोस्त है और हम एक अच्छा रिश्ता साझा करते है.' View this post on Instagram A post shared by AndTV (@andtvunofficial) on Feb 9, 2019 at 8:16pm PST
from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://ift.tt/2HhfGMz
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Tuesday, March 5, 2019
Home
Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi
social viral
#Metoo : टीना दत्ता ने मोहित मल्होत्रा पर लगाया शूटिंग के दौरान गलत तरीके से छूने का इल्जाम
#Metoo : टीना दत्ता ने मोहित मल्होत्रा पर लगाया शूटिंग के दौरान गलत तरीके से छूने का इल्जाम
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
ABOUT ROHIT KUMAR
Hello Friends, Welcome to our technology blog “think creative“. This is ROHIT KUMAR a professional Blogger, Youtuber, Digital Marketer & Entrepreneur. I love doing work which makes me happy, that’s why i love blogging and Youtubing. You will love exploring educational stuff on our blog.
All the best, Start building your dreams from “NOW”.
No comments:
Post a Comment