एकता कपूर का ऑल्ट बालाजी इस बात से बखूबी वाकिफ है कि प्यार को कैसे फैलाया जाता है. वैलेंटाइंस डे पर रिलीज किये गये शो ‘कहने को हमसफर हैं’ के दूसरे सीजन के साथ, फैंस अपने पसंदीदा किरदारों को वापस पर्दे पर देखकर खुश थे. इस शो को देशभर में लाखों दर्शकों द्वारा पसंद किया गया है. दर्शक अब इन किरदारों के दर्द और प्यार को और गहराई से महसूस कर सकते हैं क्योंकि शो के निर्माताओं ने एक मधुर एवं दिल को छू जाने वाला टाइटल ट्रैक ‘तुम हो पास’ रिलीज किया है. पर इस बार गाने को एकदम नये अंदाज में प्रस्तुत किया गया है. खूबसूरत अमृता फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की पत्नी हैं और उन्होंने इस गाने को अपनी मधुर आवाज दी है. यह गाना पहले सीजन में दर्शकों को अपना दीवाना बना चुका है और अब इसकी वापसी बिल्कुल नये अवतार में हुई है. गाने को कंपोज किया है आशीष रेगो और स्वप्निल नैयर्म ने. यह काफी दमदार है और ऐसा मूड बनाता है जिसमें प्यार के साथ-साथ कई इमोशंस एकसाथ सामने आते हैं. जिन्होंने अमृता की आवाज को मिस किया है, यह गाना निश्चित रूप से उन्हें लंबे समय तक याद रहेगा. इस शो के पहले सीजन में टाइटल ट्रैक गाने के बाद, मौजूदा ट्रैक अमृता की एक और शानदार उपलब्धि है. अमृता ने इससे पहले कई जबर्दस्त गानों को अपनी आवाज दी है. इस मधुर चार्टबस्टर के बारे में अपनीबात रखते हुये अमृता ने कहा, “मुझे यह सुनकर बहुत खुशी हुई थी कि हम इस चर्चित गाने का एक और वर्जन करने जा रहे हैं. हमने गाने में एक नया अंतरा जोड़ा और इसे एक नया टच दिया. मैंने ओरिजनल गाना गाया है इसलिए मुझे इसके नये वर्जन को गाने में परेशानी नहीं हुई. यह ऐसा गाना है जो वाकई परफेक्ट है और वेब-सीरीज ‘कहने को हमसफर हैं’ की कहानी के बिल्कुल अनुरूप है. मुझे पक्का भरोसा है कि शो के दूसरे सीजन ही तरह, यह गाना भी लोगों के दिलों को जीतेगा.” ‘कहने को हमसफर हैं 2’ में रोनित रॉय, मोना सिंह और गुरदीप कोहली जैसे प्रमुख कलाकारों ने अभिनय किया है. हर सोमवार, बुधवार और शुक्रवार इसका नया एपिसोड दिखाया जा रहा है जिसने दर्शकों को रोमांच बरकरार रखा है और उन्हें इस वेब सीरीज से बांधकर रखा हुआ है। इसमें कोई हैरत की बात नहीं होगी, यदि दर्शकों के लगाव एवं प्यार को देखते हुये, ऑल्ट बालाजी ‘कहने को हमसफर हैं’ के सीजन 3 के साथ वापसी करने का फैसला करता है. आप यहां नीचे 'तुम हो पास' का म्यूजिक वीडियो देख सकते हैं : https://youtu.be/_YYCYonrK58 ‘कहने को हमसफर हैं 2’ नये एपिसोड का ट्रेलर : https://youtu.be/C_l4jKWouWc
from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://ift.tt/2XCGkVP
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Tuesday, March 5, 2019
Home
Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi
social viral
अमृता फडणवीस ने 'कहने को हमसफर हैं 2' के टाइटल ट्रैक को अपनी आवाज दी
अमृता फडणवीस ने 'कहने को हमसफर हैं 2' के टाइटल ट्रैक को अपनी आवाज दी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
ABOUT ROHIT KUMAR
Hello Friends, Welcome to our technology blog “think creative“. This is ROHIT KUMAR a professional Blogger, Youtuber, Digital Marketer & Entrepreneur. I love doing work which makes me happy, that’s why i love blogging and Youtubing. You will love exploring educational stuff on our blog.
All the best, Start building your dreams from “NOW”.
No comments:
Post a Comment