पुलवामा में जवानों पर किए गए आंतकवादियों द्वारा कायराना हमले के बाद पूर्व क्रिकेटर और पंजाब में कांग्रेस के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा दिए बयान की वजह से विवाद खड़ा हो गया जिसके बाद उन्हें 'द कपिल शर्मा शो' से निकाले जाने की खबर सामने आई. कहा गया कि मामला शांत होने तक खुद सलमान ने नवजोत सिंह सिद्धू को शो से हैट जाने के लिए कहा जिसके बाद उनकी जगह पर अब अर्चना पूरण सिंह शो में नजर आएंगी. आने लगी. वहीं आजतक की खबर के मुताबिक चैनल और सलमान मामला ठंडा होने के इंतजार कर रहे हैं. इसके बाद वह सिद्धू को शो पर वापस ले आएंगे. बता दें कि शो पर अर्चना पूरन सिंह को लाने की जानकारी सोनी टीवी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल दी थी. लेकिन चैनल ने कभी भी सिद्धू को शो से बाहर निकालने की सूचना आधिकारिक तौर पर जारी नहीं की.ये भी बताया गया है कि अर्चना के साथ सिर्फ 20 एपिसोड का ही कॉन्ट्रैक्ट साइन किया गया है. यानी मामला जैसे ही ठंडा होगा वापस शो में सिद्धू को बुला लिया जायेगा. सिद्धू ने पुलवामा में हुए आतंकवादियों के कायराना हमले पर बात करते हुए एक इंटरव्यू में कहा था कि, 'आप इस हमले का दोष पूरे देश पर नहीं मढ़ सकते हैं. पूरे देश या किसी एक को इसका दोष देना ठीक नहीं है'. उन्होंने आगे कहा है कि' 'यह सच है कि यह हमला कायरता है और आतंकवाद, हिंसा कहीं से भी सही नहीं है और जिसने यह सब किया है, उसे सजा मिलनी ही चाहिए. लेकिन सिद्धू की कही ये बातें सोशल मीडिया के लोगों को नाराज कर गई. जिसके बाद आम जनता ने शो से सिद्धू को बाहर करने की मांग कर दी थी.
from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://ift.tt/2TdGhkT
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Tuesday, March 5, 2019
Home
Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi
social viral
The Kapil Sharma Show में सिद्धू को वापस लाने की मुहीम में लगे सलमान खान
The Kapil Sharma Show में सिद्धू को वापस लाने की मुहीम में लगे सलमान खान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
ABOUT ROHIT KUMAR
Hello Friends, Welcome to our technology blog “think creative“. This is ROHIT KUMAR a professional Blogger, Youtuber, Digital Marketer & Entrepreneur. I love doing work which makes me happy, that’s why i love blogging and Youtubing. You will love exploring educational stuff on our blog.
All the best, Start building your dreams from “NOW”.
No comments:
Post a Comment