टीवी क्वीन एकता कपूर ने बड़े ही ताम झाम के साथ अपने पॉपुलर सीरियल कसौटी जिंदगी..' का सीक्वल बनाया था. लेकिन अब तक पार्थ समथान और एरिका फर्नांडिस स्टारर इस शो को दर्शकों ने उतना प्यार नहीं दिया है जितना इससे उम्मीद की जा रही थी. वहीं शो में कोमोलिका का किरदार निभा रही हिना खान के भी शो से आउट होने की खबरें काफी दिनों से सामने आ रही थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक हिना खान अब मार्च के बाद शो में नजर नहीं आएंगी.हिना ने खुद फिल्मों में मशरूफ होने की वजह से शो से कुछ दिनों के लिए ब्रेक लेने की खबर तस्दीक की है. बॉलीवुड की रिपोर्ट के मुताबिक 'नच बलिए 9' के मेकर्स ने हिना खान को शो का हिस्सा बनने के लिए अप्रोच किया है. कहा जा रहा है कि हिना खान अपने बॉयफ्रैंड रॉकी जयसवाल के साथ अपने डांस का तड़का लगा सकती हैं. अगर यह खबर सही साबित होती है तो यह पहली बार होगा कि हिना अपने रियल लाइफ बॉयफ्रैंड रॉकी के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी. रिपोर्ट में कहा गया है कि इसी बहाने से लोगों को इस कपल की लव स्टोरी को और भी करीब से जानने का मौका मिलेगा. वैसे यह भी हो सकता है कि, हिना शो का हिस्सा न बन पाए क्योंकि वो फिलहाल अपने बॉलीवुड डेब्यू फिल्म में व्यस्त हैं. जिसकी वजह से वो अपने टीवी शो कसौटी जिंदगी के को भी समय नहीं दे पा रही हैं.
from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://ift.tt/2HeAxQC
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Tuesday, March 5, 2019
Home
Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi
social viral
बॉयफ्रैंड रॉकी जयसवाल के साथ हिना खान 'Nach Baliye' में दिखाएंगी अपने डांस का दम
बॉयफ्रैंड रॉकी जयसवाल के साथ हिना खान 'Nach Baliye' में दिखाएंगी अपने डांस का दम
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
ABOUT ROHIT KUMAR
Hello Friends, Welcome to our technology blog “think creative“. This is ROHIT KUMAR a professional Blogger, Youtuber, Digital Marketer & Entrepreneur. I love doing work which makes me happy, that’s why i love blogging and Youtubing. You will love exploring educational stuff on our blog.
All the best, Start building your dreams from “NOW”.
No comments:
Post a Comment