कांग्रेस और एसपी-बीएसपी गठबंधन के बीच यूपी में बैक चैनल बात हुई है. कांग्रेस को गठबंधन ने 9 सीटें ऑफर की हैं. इनमें से 2 सीटें अमेठी और रायबरेली हैं. यूपी में कांग्रेस के धीमे हुए प्रचार अभियान के पीछे एक वजह यह भी है. प्रियंका गांधी 20 दिनों पहले लखनऊ गई थीं उसके बाद चुनाव प्रचार नहीं किया बस शहीद के परिवार से मिलने पश्चिमी उत्तर प्रदेश गई थीं. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी फिलहाल यूपी से दूर हैं. एयर स्ट्राइक के बाद बदली परिस्थितियों में विपक्ष को एकजुट रखने की कोशिश के तहत नई प्रक्रिया शुरू की गई है. राष्ट्रीय स्तर के 2 बड़े नेताओं ने यूपी में विपक्ष को एकजुट रखने के लिए कांग्रेस और सपा-बसपा से बात की. प्रियंका गांधी 8 मार्च के आसपास से यूपी दौरे का दूसरा चरण शुरू कर सकती हैं. अंतिम फैसला कुछ दिनों में किए जाने की संभावना है. प्रियंका की वजह से ही 2017 में विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर के ज़रिए यूपी में सपा से गठबंधन किया गया था. अन्य राज्यों में भी कांग्रेस नए सिरे से गठबंधन की कोशिश करेगी. राहुल गांधी द्वारा गठबंधन मामलों के लिए बनाई एके एंटोनी कमेटी सभी राज्यों में गठबंधन की संभावना को नए सिरे से देख रही है. दिल्ली में इसी क्रम में आप से भी गठबंधन के विकल्प पर चर्चा हो रही है. झारखंड, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, बिहार में गठबंधन पर बातचीत अंतिम चरण में है. अगले दो हफ्ते में कांग्रेस सभी राज्यों में तस्वीर साफ कर देगी. (न्यूज़18 के लिए अरुण कुमार सिंह की रिपोर्ट)
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2TmuAYz
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Tuesday, March 5, 2019
Home
latest
Latest News अभी अभी Firstpost Hindi
लोकसभा चुनावः UP में SP-BSP गठबंधन ने कांग्रेस को ऑफर की 9 सीटें
लोकसभा चुनावः UP में SP-BSP गठबंधन ने कांग्रेस को ऑफर की 9 सीटें
Tags
# latest
# Latest News अभी अभी Firstpost Hindi
Share This
About Unknown
Latest News अभी अभी Firstpost Hindi
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
ABOUT ROHIT KUMAR
Hello Friends, Welcome to our technology blog “think creative“. This is ROHIT KUMAR a professional Blogger, Youtuber, Digital Marketer & Entrepreneur. I love doing work which makes me happy, that’s why i love blogging and Youtubing. You will love exploring educational stuff on our blog.
All the best, Start building your dreams from “NOW”.
No comments:
Post a Comment