गैर-जिम्मेदाराना, खेदजनक, अशोभनीय... पीएम मोदी की विदेश यात्रा की आलोचना करने पर विदेश मंत्रालय के निशाने पर भगवंत मान - CREATIVE NEWS

CREATIVE NEWS

Latest And Breaking News On English Hindi. Explore English Hindi Profile At Times Of India For Photos, Videos And Latest News Of English Hindi. Also Find News, Photos And Videos On English Hindi.Find English Hindi Latest News, Videos & Pictures On English Hindi And See Latest Updates, News, Information From . https://thinkrht.blogspot.in Explore More On English Hindi.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, July 10, 2025

गैर-जिम्मेदाराना, खेदजनक, अशोभनीय... पीएम मोदी की विदेश यात्रा की आलोचना करने पर विदेश मंत्रालय के निशाने पर भगवंत मान

नई दिल्ली: पीएम मोदी के विदेश दौरे को लेकर पंजाब के ने हाल ही में तंज कसा था। भगवंत मान के इस तंज को लेकर सियासी पारा चढ़ने लगा है। इस बीच पर गुरुवार को विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं की आलोचना वाली टिप्पणी की निंदा की और इसे 'गैरजिम्मेदाराना' करार दिया।मान का नाम लिए बिना मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार 'राज्य के एक उच्च पदाधिकारी' की ओर से की गई उन अनुचित टिप्पणियों से खुद को अलग करती है, जिसमें मित्र देशों के साथ भारत के संबंधों की अनदेखी की गई है। मान ने प्रधानमंत्री की हाल में संपन्न पांच देशों (ब्राजील, घाना, त्रिनिदाद-टोबैगो, अर्जेंटीना और नामीबिया) की यात्रा की आलोचना की थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, 'हमने ग्लोबल साउथ के मित्र देशों के साथ भारत के संबंधों के बारे में राज्य के एक उच्च पदाधिकारी की ओर से की गई कुछ टिप्पणियां देखी हैं।' उन्होंने मान की टिप्पणी पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा, 'ये टिप्पणियां गैरजिम्मेदाराना और खेदजनक हैं और राज्य के किसी पदाधिकारी को शोभा नहीं देतीं।' जायसवाल ने कहा, 'भारत सरकार मित्र देशों के साथ भारत के संबंधों को कमजोर करने वाली ऐसी अनुचित टिप्पणियों से खुद को अलग करती है।'मान ने एक मीडिया ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए मोदी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि वह 140 करोड़ लोगों वाले देश में नहीं रहते, बल्कि 10,000 की आबादी वाले देशों का दौरा करते हैं।


from https://ift.tt/LNKaSsr

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages