
शिवपूजन सिह, प्रयागराज: () में छह अतिरिक्त न्यायमूर्तियों की नियुक्ति को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। जिसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। कोलेजियम ने जिला जज स्तर के आठ न्यायिक अधिकारियों को का न्यायाधीश बनाने की सिफारिश चार अप्रैल को की थी। इनमें तेज प्रताप तिवारी और अब्दुल शाहिद के नाम को हरी झंडी नहीं मिल सकी है। सर्वश्री जितेंद्र कुमार सिन्हा, अनिल कुमार (दशम), संदीप जैन, अवनीश सक्सेना,मदन पाल सिंह और हरवीर सिंह के नाम को मंजूरी मिली है।इन छह और न्यायमूर्तियों के कार्यभार ग्रहण करने के बाद एशिया के सबसे बड़े इलाहाबाद हाई कोर्ट में मुख्य न्यायमूर्ति अरुण भंसाली को छोड़कर अन्य न्यायमूर्तियों की कुल संख्या 87 हो जाएगी। कुल 160 न्यायमूर्तियों वाले इस हाई कोर्ट में वर्तमान में मुख्य न्यायमूर्ति के अलावा 78 न्यायमूर्ति कार्यरत हैं। इनमें 58 प्रधान पीठ प्रयागराज में हैं, जबकि 23 लखनऊ खंडपीठ में हैं। मार्च के आखिरी सप्ताह में दो अधिवक्ताओं सर्वश्री अमिताभ कुमार राय (लखनऊ) और राजीव लोचन शुक्ला () को भी न्यायमूर्ति बनाए जाने की संस्तुति सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने की है, लेकिन अभी तक केंद्र सरकार से इन नामों पर मंजूरी का इंतजार है।
from https://ift.tt/8k72GZl
No comments:
Post a Comment